अधिसूचनाएं

यूएपीए, 1967 की धारा 51-ए का कार्यान्वयन-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का संकल्प (यूएनएससीआर) 1267(1999)/1989(2011) समिति की ‘अल-कायदा प्रतिबंध सूची’ तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का संकल्प (यूएनएससीआर) 1988(2011) समिति की ‘तालीबान प्रतिबंध सूची – सूचीकरण के फॉर्मेट में संशोधन

आरबीआई/2014-15/490
बैंविवि.एएमएल सं. 13157/14.06.001/2014-15

05 मार्च 2015

अध्यक्ष/मुख्य कार्यकारी अधिकारी
सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक/ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक/
स्थानीय क्षेत्र बैंक / अखिल भारतीय वित्तीय संस्थाएं

महोदया महोदय

यूएपीए, 1967 की धारा 51-ए का कार्यान्वयन-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का संकल्प (यूएनएससीआर) 1267(1999)/1989(2011) समिति की ‘अल-कायदा प्रतिबंध सूची’ तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का संकल्प (यूएनएससीआर) 1988(2011) समिति की ‘तालीबान प्रतिबंध सूची – सूचीकरण के फॉर्मेट में संशोधन

कृपया यूएनएससीआर 1267(1999)/1989(2011) समिति की ‘अल-कायदा प्रतिबंध सूची’ तथा यूएनएससीआर 1988(2011) समिति की ‘तालीबान प्रतिबंध सूची' के संबंध में संशोधन/ जोड़/ घटाव के बारे में सूचित करने वाले हमारे समय समय पर जारी किए गए परिपत्र देखें।

2. यूएनपी प्रभाग, वि‍देश मंत्रालय (एमईए) ने अब हमें सूचित किया है कि संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधक समिति ने एक नया सूचीकरण फॉर्मेट अपनाया है, जो सभी प्रतिबंधक समितियों के लिए डिज़ाइन किया गया है। नई सूची में प्रमुख संशोधन एक नवीन स्थायी संदर्भ प्रणाली है, जिसे अन्य सभी संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध सूचियों से सुसंगत किया गया है।

3.सूची का नया संस्करण http://www.un.org/sc/committees/1267/aq_sanctions_list_new.shtml लिंक पर उपलब्ध है तथा संदर्भ प्रणाली में किस प्रकार परिवर्तन किया गया, इसके संबंध में विस्तृत स्पष्टीकरण http://www.un.org/sc/committees/1267/changes_newlist_format.shtml लिंक पर उपलब्ध है (प्रतिलिपि संलग्न)।

4. एमईए ने आगे यह सूचित किया है कि 01 मार्च 2015 से पुराने फॉर्मेट के आधार पर तैयार की गई अल-कायदा/ तालीबान सूची समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं होगी तथा उसे संशोधित नए संस्करण से बदल दिया जाएगा, जैसा कि ऊपर बताया गया है। नई सूचियां तथा समेकित यूएनएससी प्रतिबंध सूचियां

http://www.un.org/sc/committees/1267/aq_sanctions_list_new.shtml
http://www.un.org/sc/committees/1988/list_new.shtml तथा
http://www.un.org/sc/committees/consolidated_list.shtml

पर उपलब्ध रहेंगी। एमईए ने यह सुझाव भी दिया है कि प्रतिबंध सूची में किसी व्यक्ति या संस्था का पता लगाते समय नया फॉर्मेट देखा जाए।

5. अनुपालन अधि‍कारी/प्रधान अधि‍कारी इस परि‍पत्र की प्राप्ति-सूचना दें।

भवदीय,

(लिली वडेरा)
मुख्य महाप्रबंधक

अनुलग्नक : यथोक्त

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष