अधिसूचनाएं

यूएपीए, 1967 की धारा 51-ए का कार्यान्‍वयन – यूएनएससीआर 1267 (1999) / 1989(2011) समिति की अलकायदा प्रतिबंध सूची को अद्यतित करना -प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंक

आरबीआई/2014-15/284
शबैंवि.बीपीडी. (पीसीबी) परि. सं.27/14.01.062/2014-15

30 अक्‍तूबर 2014

मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी
सभी प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंक

महोदया / महोदय,

यूएपीए, 1967 की धारा 51-ए का कार्यान्‍वयन – यूएनएससीआर 1267 (1999) / 1989(2011)
समिति की अलकायदा प्रतिबंध सूची को अद्यतित करना -प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंक

कृपया उपर्युक्‍त विषय पर 6 दिसंबर 2013 का हमारा परिपत्र सं शबैंवि.बीपीडी.(पीसीबी).परि.सं.43/14.01.062/2013-14 देखें जिसमें संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की 1267(1999)/1989(2011) समिति की “अलकायदा प्रतिबंध सूची” के संबंध में 24वां से 30वां अद्यतन टिप्‍पण जारी किया था तथा 27 अगस्‍त 2014 का परिपत्र शबैंवि.बीपीडी.(पीसीबी).परि.सं.9/14.01.062/2014-15 देखें जिसमें संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की 1267(1999)/1989(2011) समिति की “अलकायदा प्रतिबंध सूची” के संदर्भ में 8वां, 9वां और 15वां अद्यतन टिप्‍पण जारी किया था।

2. हमें यूएनपी प्रभाग, विदेश मंत्रालय ने अनुबंध में बताए अनुसार अलकायदा से संबद्ध व्‍यक्तियों की अद्यतित सूची में संशोधन संबंधी प्रथम से छठे अद्यतन टिप्‍पण (1-6th) अग्रेषित किया है। प्रेस विज्ञप्तियों से संबंधित लिंक भी अनुबंध में उपलब्‍ध कराए गए हैं।

प्रेस प्रकाशनी, जिसमें सूची में संदर्भित परिवर्तनों की घोषणा की गई है, का लिंक समिति की वेबसाइट पर निम्‍नलिखित यूआरएल पर उपलब्‍ध कराया गया है:
http://www.un.org/sc/committees/1267/pressreleases.shtml

अलकायदा से संबद्ध व्‍यक्तियों व संस्‍स्‍थाओं की अद्यतित सूची जिसमें उपर्युक्‍त अद्यतनों को शामिल किया गया है, को 27 अगस्‍त 2014 के परिपत्र के माध्‍यम से परिचालित किया गया है और इसे http://www.un.org/sc/committees/1267/pdf/AQList.pdf लिंक पर उपलब्‍ध कराया गया है।

3. प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों से अपेक्षा की जाती है कि वे रिज़र्व बैंक द्वारा परिचालित अनुसार व्‍यक्तियों /संस्‍थाओं की सूची को अद्यतित करें। कोई नया खाता खोलने के पहले यह सुनिश्चित करें कि प्रस्‍तावित ग्राहक का नाम उक्‍त सूची में न हो। इसके अलावा, बैंकों को सभी मौजूदा खातों की जांच करनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सूची में शामिल संस्‍था या व्‍यक्ति द्वारा कोई खाता नहीं रखा जा रहा है या उनका किसी खाते से संबंध नहीं है।

4. शहरी सहकारी बैंकों को सूचित किया जाता है कि वे हमारे 16 नवंबर 2009 के परिपत्र सं.शबैंवि.केंका.बीपीडी.पीसीबी.परि.सं.21/12.05.001/2009-10 के साथ संलग्‍न 27 अगस्‍त 2009 के यूएपीए आदेश में निर्धारित प्रक्रिया का कड़ाई से अनुसरण करें तथा सरकार द्वारा जारी आदेश का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करें।

5. जहां तक निर्दिष्‍ट व्‍यक्तियों/संस्‍थाओं द्वारा बैंक खातों के रूप में रखी गई निधियों, वित्‍तीय आस्तियों या आर्थिक संसाधनों और संबंधित सेवाओं पर रोक लगाने का संबंध है, 16 नवंबर 2009 के उपर्युक्‍त परिपत्र के पैरा 7 में बताए गए अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

भवदीय,

(पी.के.अरोड़ा)
महाप्रबंधक
संलग्‍नक : यथोक्‍त


अनुबंध

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की 1267(1999)/1989(2011) समिति की “अलकायदा प्रतिबंध सूची”

क्र सं.

अद्यतन सं.

दिनांक

प्रेस विज्ञप्ति से संबंधित लिंक

1

2014 का प्रथम

जनवरी 2, 2014

http://www.un.org/press/en/2014/sc11238.doc.htm

2

2014 का द्वितीय

जनवरी 3, 2014

http://www.un.org/press/en/2014/sc11241.doc.htm

3

2014 का तीसरा

जनवरी 6, 2014

http://www.un.org/press/en/2014/sc11243.doc.htm

4

4th of 2014 का चौथा

फरवरी 14, 2014

http://www.un.org/press/en/2014/sc11280.doc.htm

5

2014 का पांचवा

मार्च 14, 2014

http://www.un.org/press/en/2014/sc11317.doc.htm

6

2014 का पांचवां

मार्च 14, 2014

http://www.un.org/press/en/2014/sc11318.doc.htm

7

2014 का छठा

मार्च 31, 2014

http://www.un.org/press/en/2014/sc11341.doc.htm


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष