भारिबैं / 2011-12 /364
ग्राआऋवि.केका.आरसीबी.एएमएल सं.7343/ 07.02.12/2011-12
24 जनवरी 2012
अध्यक्ष / कार्यपालक अधिकारी
सभी राज्य और केंद्रीय सहकारी बैंक
महोदय,
परमाणु प्रसार प्रतिरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषदके संकल्प 1929 (2010) का
कार्यान्वयन- दिनांक 4 नवंबर 2011 का भारत सरकार का आदेश
कृपया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्प 1929 (2010) के कार्यान्वयन पर भारत के राजपत्र में प्रकाशित विदेश मंत्रालय के दिनांक 4 नवंबर 2011 के आदेश की संलग्न प्रतिलिपि देखें।
2. राज्य और केंद्रीय सहकारी बैंकों को अत्यधिक सावधानी बरतते हुए यह सुनिश्चित करना है कि राजपत्र में सूचीबद्ध व्यक्तियों / संस्थाओं की सूची के साथ सभी खाता खोलने संबंधी आवेदनों तथा विद्यमान खातों में किये गए लेनदेन की जाँच की जाती है तथा सूचीबद्ध किये गए व्यक्तियों / संस्थाओं से संबंधित खातों के बारे में भारतीय रिज़र्व बैंक तथा वित्तीय आसूचना इकाई- भारत ( एफ आइ यू - आइ एन डी ) को रिपोर्ट किया जाता है।
3. अनुपालन अधिकारी / प्रधान अधिकारी कृपया इस परिपत्र की प्राप्ति-सूचना हमारे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को दें।
भवदीय,
(आइ.एस.नेगी)
महा प्रबंधक
अनुलग्नक: यथोक्त |