आरबीआई/2026-27/274
मुप्रवि (आईएफसीडी)/एस 2096/06.08.002/2026-27
01 अक्तूबर 2026
अध्यक्ष/ प्रबंध निदेशक/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी
सभी बैंक
महोदया/ महोदय,
मुद्रा प्रबंधन विषयों से संबंधित अनुदेशों की समीक्षा /समेकन– परिपत्रों/ दिशानिर्देशों को निरस्त किया जाना
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा नियामक ढांचे के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के आलोक में, मुद्रा प्रबंधन विषयों से संबंधित अनुदेशों की समीक्षा की गई है। इसके तहत मौजूदा परिपत्रों/ दिशानिर्देशों को कार्यवार मास्टर निदेश और विषय-आधारित अनुदेशों में समाहित करते हुए समेकन किया गया है।
2. तदनुसार अनुलग्नक (Annex) में सूचीबद्ध अनुदेश, ऐसे अनुदेश हैं, जिसे मास्टर निदेश के तहत समेकित किया गया है, साथ ही जो अब अप्रासंगिक या अनुपयोगी हैं, उन्हें भी वापस ले लिया गया है।
भवदीय,
(संजीव प्रकाश)
प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक |