Click here to Visit the RBI’s new website

मास्टर परिपत्र

मास्टर परिपत्र - अग्रिमों के संबंध में आय निर्धारण, आस्ति वर्गीकरण तथा प्रावधानीकरण से संबंधित विवेकपूर्ण मानदंड

आरबीआई/2023-24/06
विवि.एसटीआर.आरईसी.3/21.04.048/2023-24

1 अप्रैल 2023

सभी वाणिज्यिक बैंक (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर)

महोदया/महोदय

मास्टर परिपत्र - अग्रिमों के संबंध में आय निर्धारण, आस्ति वर्गीकरण तथा प्रावधानीकरण से संबंधित विवेकपूर्ण मानदंड

कृपया अग्रिमों से संबंधित आय निर्धारण, आस्ति वर्गीकरण और प्रावधानीकरण पर विवेकपूर्ण मानदंडों से संबंधित मामले पर 1 अप्रैल 2022 के मास्टर परिपत्र डीओआर.एसटीआर.आरईसी.4/21.04.048/2022-23 देखें, जिसमें बैंकों को 31 मार्च 2022 तक जारी किए गए अनुदेशों/दिशानिर्देशों को समेकित किया गया था।

2. इस मास्टर परिपत्र में उपर्युक्त विषय पर 31 मार्च 2022 तक जारी किये गये अनुदेशों को समेकित किया गया है। इस संशोधित मास्टर परिपत्र में समेकित किए गए परिपत्रों की सूची अनुबंध 5 में दी गई है।

भवदीय

(मनोरंजन मिश्र)
मुख्य महाप्रबंधक

अनुलग्नक: यथोक्त


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष