बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

वित्तीय बाजार

सुचारू ढ़ंग से कार्य करने वाले, चलनिधि युक्त और लचीले वित्तीय बाजार मौद्रिक नीति अंतरण और भारत के विकास के वित्तपोषण में अपरिहार्य जोखिमों के आवंटन और अवशोषण में सहायता करते हैं।

अधिसूचनाएं


प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी-I बैंको की एनओपी-आईएनआर स्थिति

आरबीआई/2026-27/101
ए.पी. (डीआईआर सीरीज) परिपत्र सं. 13

08 जून, 2026

सभी प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी-I बैंक

महोदया/महोदय,

प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी-I बैंको की एनओपी-आईएनआर स्थिति

प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी-I (एडी श्रेणी-I) बैंकों का ध्यान 'एफसीएनआर (बी) जमाराशियों के लिए स्वैप सुविधा' पर दिनांक 08 जून, 2026 के परिपत्र एफएमओडी.एमओएजी.सं.एस-56/01.06.016/2026-27 एवं 'बाह्य वाणिज्यिक उधार और समुद्रपारीय विदेशी मुद्रा उधार के लिए स्वैप सुविधा' पर दिनांक 08 जून, 2026 के परिपत्र एफएमओडी.एमओएजी.सं.एस-57/01.06.016/2026-27 की ओर आकृष्ट किया जाता है।

2. प्राधिकृत व्यापारी श्रेणी-I बैंक, दिनांक 27 मार्च, 2026 के ए.पी. (डीआईआर शृंखला) परिपत्र. 24 में उक्त एनओपी-आईएनआर स्थिति का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु उपरोक्त परिपत्रों के अनुसार जुटाई गई एफसीएनआर (बी) जमाराशि, बाहरी वाणिज्यिक उधार और समुद्रपारीय विदेशी मुद्रा उधार से उत्पन्न स्वैप स्थिति को छोड़ सकते हैं।

3. इस परिपत्र में निहित निदेश फेमा, 1999 (1999 का 42) की धारा 10 (4), 11(1) और 11(2) के अंतर्गत और किसी अन्य कानून के अंतर्गत अपेक्षित किसी अनुमति/अनुमोदन, यदि हो, पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना जारी किए गए हैं।

भवदीया,

(डिम्पल भांडिया)
मुख्य महाप्रबंधक

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष
पिछले पृष्ठ पर वापस जाएं