जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार
भारतीय रिज़र्व बैंक, अहमदाबाद अपनी विभिन्न संपतियों के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल और अन्य कार्यों के लिए संविदाकारों / आपूर्तिकर्ताओं को पेनलबद्ध करने हेतु आवेदन आमंत्रित करता है।
विभिन्न ट्रेड और कैटेगरी में आपूर्तियाँ / कार्यों की सीमा रुपये 100 लाख तक की रहेगी।
यह पैनल 01 अप्रैल, 2027 से 31 मार्च, 2030 अर्थात तीन वर्ष की अवधि के लिए बाध्य रहेगा।
इच्छुक संविदाकार / आपूर्तिकर्ता बैंक की वेबसाइट ‘https://www.rbi.org.in’ पर ‘निविदाएँ’ लिंक के अंतर्गत आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं एवं आवेदन पत्र निम्न पते से प्राप्त कर सकते है।
उपमहाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा विभाग, चौथी मंजिल, गांधी ब्रिज के निकट, आश्रम रोड, अहमदाबाद-380009
इच्छुक संविदाकार / आपूर्तिकर्ता निविदा पत्र में दर्शाई गई श्रेणियों के लिए एकल या एकाधिक कार्यों (ट्रेडों) हेतु पैनलीकरण हेतु आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक संविदाकार / आपूर्तिकर्ता किसी एक कार्य (ट्रेड) के लिए या एक से अधिक श्रेणियों या सभी श्रेणियों के लिए वे अपनी इच्छानुसार पात्रता जमा कर सकते हैं।
सूचना: अधिक राशि वाले ट्रेड के लिए आवेदन करने पर संविदाकार / आपूर्तिकर्ता कम राशि वाले ट्रेड में भाग लेने के लिए भी पात्र रहेंगे ।
सील बंध लिफाफा जमा करने की आखरी तारीख 23 नवंबर 2026 को शाम 05:00 तक है।
निविदाकार को पूर्णरूप से भरे आवेदन पत्र को आवश्यक रूप से सीलबंध लिफाफे में जिस पर “2027-2030 हेतु पैनलीकरण – संपदा विभाग” अंकित हो, तथा उसे निम्न पते पर दिनांक 23 नवंबर 2026 को 05:00 बजे तक जमा करना अनिवार्य है।
क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा विभाग, चौथी मंजिल, गांधी ब्रिज के निकट, आश्रम रोड, अहमदाबाद-380009
बैंक बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी आवेदनों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। संविदाकारों/आपूर्तिकर्ताओं की सूचीबद्धता के सबंध में आवेदकों पर भारतीय रिजर्व बैंक, अहमदाबाद का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा। इस संबंध में यदि कोई भी विस्तार या संशोधन होगा तो उसे बैंक की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
क्षेत्रीय निर्देशक
गुजरात राज्य, दादरा नगर हवेली, एवं दमन और दीव संघराज्य क्षेत्र
23 अक्टूबर 2026 |