निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1050.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
वित्तीय वर्ष 2027-30 (01 अप्रैल 2027 - 31 मार्च 2030) के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक गुवाहाटी में सिविल, विद्युतीय कार्यों तथा जड़वस्तुओं की आपूर्ति के लिए फर्मों/ठेकेदारों का सूचीबध्यकरण

जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार

बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त

भारतीय रिज़र्व बैंक, गुवाहाटी मुख्य कार्यालय परिसर और आवासीय भवनों/कॉलोनियों का नवीनीकरण/ आधुनिकीकरण/ रखरखाव और मरम्मत/पुनर्रंगाई कार्यों सहित विभिन्न सिविल, विद्युतीय कार्यों को करने तथा विभिन्न जड़वस्तुओं की खरीद के लिए ठेकेदारों/फर्मों को सूचीबध्यकरण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित करता है।

2. फर्मों/ठेकेदारों की यह सूची 03 वर्ष की अवधि तथा 01 अप्रैल 2027 से 31 मार्च 2030 तक वैध रहेगा। सूची में शामिल होने के लिए इच्छुक आपूर्तिकर्ता/ठेकेदार आवेदन पत्र/एम्पैनलमेंट दस्तावेज़ में दर्शाई गई श्रेणियों के लिए एक या एकाधिक ट्रेडों में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन किसी विशिष्ट ट्रेड में किसी भी श्रेणी के लिए, एक से अधिक श्रेणी के लिए या सभी श्रेणियों के लिए उनकी पात्रता/इच्छा के अनुसार प्रस्तुत किया जा सकता है।

3. एम्पैनलमेंट दस्तावेज़, आवेदन पत्र और अन्य अपेक्षित दस्तावेज़ 30 सितम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से आरबीआई (RBI) की वेबसाइट www.rbi.org.in. पर देखने/डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे। इच्छुक आवेदकों को आवश्यक पूर्व-योग्यता दस्तावेजों के साथ विधिवत हस्ताक्षरित, मुहरबंद तथा विधिवत पूर्ण किए गए आवेदन पत्र / एम्पैनलमेंट दस्तावेज़ की भौतिक प्रतियां (physical copies) सीलबंद लिफाफे में जमा करनी है, जिस पर "वित्तीय वर्ष 2027-30 के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक गुवाहाटी में सिविल, विद्युतीय कार्यों तथा जड़वस्तुओं की आपूर्ति के लिए फर्मों/ठेकेदारों का सूचीबध्यकरण" लिखा होना चाहिए और इसे "क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा विभाग, पान-बाज़ार, स्टेशन रोड, गुवाहाटी, असम-781001” को संबोधित किया जाना चाहिए।

4. सूचीबध्यकरण प्रक्रिया का संक्षिप्त कार्यक्रम इस प्रकार है:

a) आवेदन करने हेतु सूचना की तिथि (पूरे एम्पैनलमेंट दस्तावेज़ के साथ) जो बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगी: 30 सितम्बर 2026 प्रातः 11:00 बजे से
b) ऑफ़लाइन पूर्व-प्रस्तुतीकरण बैठक की तिथि और स्थान: 06 अक्तूबर 2026 प्रातः 11:00 बजे से, चौथी मंजिल, संपदा विभाग, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, गुवाहाटी में
c) आवेदन की सीलबंद भौतिक प्रति जमा करने की आरंभ तिथि: 30 सितम्बर 2026 प्रातः 11:00 बजे से
d) आवेदन की सीलबंद भौतिक प्रति जमा करने की अंतिम तिथि: 28 अक्तूबर 2026 14:00 बजे तक

5. इच्छुक आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन जमा करने से पहले एम्पैनलमेंट दस्तावेज़ को ध्यान से पढ़ें। आवेदन जमा करने से आवेदक द्वारा सूचीबध्यकरण प्रक्रिया के लिए बैंक के नियमों और शर्तों की स्वीकृति की पुष्टि हो जाएगी।

6. कोई भी ठेकेदार/फर्म जो वित्त वर्ष 2027-30 के लिए बैंक के साथ सूचीबद्ध होना चाहता है, उसे नया आवेदन जमा करना होगा, चाहे वे वर्तमान में या पहले हमारे साथ सूचीबद्ध रहे हों।

7. आवेदकों को अपना आवेदन/अपेक्षित दस्तावेज केवल बैंक के निर्दिष्ट प्रारूप में सीलबंद कवर में जमा करना आवश्यक है। आवेदन/दस्तावेजों का प्रत्येक पृष्ठ विधिवत भरा, हस्ताक्षरित और सीलबंद होना चाहिए। किसी अन्य प्रारूप में प्रस्तुत आवेदन/अपेक्षित दस्तावेज बैंक द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएगा।

8. जांच के दौरान, यदि किसी आवेदक के पास आवश्यक पात्रता मानदंड नहीं है या उसने नक़ली/ गलत जानकारी प्रस्तुत की है, तो आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा। साथ ही, बैंक बिना कोई कारण बताए किसी भी या सभी आवेदनों को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।

9. वित्त वर्ष 2027-30 के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल कार्यों तथा जड़वस्तुओं की आपूर्ति के लिए शामिल फर्मों/ठेकेदारों की अंतिम सूची बनाने का अधिकार बैंक के पास सुरक्षित है।

10. कृपया ध्यान दें कि सूची में शामिल होने से आवेदक को काम के आवंटन के लिए दावा करने का अधिकार नहीं मिलता है।

11. सूचीबध्यकरण प्रक्रिया में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, केवल आरबीआई वेबसाइट (www.rbi.org.in) अधिसूचित किया जाएगा और यह समाचार पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
उत्तर पूर्वी राज्य



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष