निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (2287.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
अग्निसुरक्षा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित अग्निशमन कर्मचारियों की तैनाती हेतु वार्षिक सेवा अनुबंध, अगरतला

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

भारतीय रिज़र्व बैंक, अगरतला कायार्लय परिसर में “अग्निसुरक्षा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित अग्निशमन कर्मचारियों की तैनाती हेतु वार्षिक सेवा अनुबंध” के लिए ई–निविदा आमंत्रित करता है। यह एक खुली निविदा है। केवल वही फर्में जो सीपीपी पोर्टल पर पंजीकृत हैं, निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। निविदा दस्तावेज को देखने/डाउनलोड करने के लिए सीपीपी पोर्टल पर 25 सितम्बर, 2026 को अपराह्न 02:00 बजे से आगे और आरबीआई की वेबसाइट पर https://www.rbi.org.in पर "निविदाएं" मेनू के तहत उपलब्ध होगा।

इच्छुक निविदाकर्ताओं को ₹58,000.00 (रुपये अठावन हजार मात्र) की राशि बयाना राशि के रूप में एनईएफटी / नेट बैंकिंग के माध्यम से ही भारतीय रिज़र्व बैंक, अगरतला को जमा करना होगा। विधिवत भरे गए निविदा दस्तावेजों को केंद्रीय सार्वजनिक खरीद (सीपीपी) वेबसाइट https://etenders.gov.in/eprocure/app पर अपलोड किया जाएगा। सभी पूर्व-योग्यता (PQ) कागजात केवल सीपीपी पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे और इसे बैंक द्वारा परीक्षा के लिए निविदा के पहले ई-कवर यानी भाग-1 के खुलने पर डाउनलोड किया जाएगा।

ई-निविदा संख्या RBI/Agartala/HRMD/26-27/1
ई–निविदा का नाम भारतीय रिज़र्व बैंक, अगरतला कायार्लय परिसर में “अग्निसुरक्षा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित अग्निशमन कर्मचारियों की तैनाती हेतु वार्षिक सेवा अनुबंध” के लिए ई–निविदा
a) अनुमानित लागत (जीएसटी सहित) ₹29,00,000/- (रुपये उनतीस लाख मात्र)
b) ई–निविदा की प्रणाली ई-अधिप्राप्ति प्रणालि
(ऑनलाइन भाग I – तकनीकी बोली और भाग II – मूल्यबोली) https://etenders.gov.in/eprocure/app के माध्यम से
c) ई–निविदा का प्रकार खुली (दो-बोली प्रणाली)
d) पक्षों के लिए ई–निविदा सूचना डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की तारीख 25 सितम्बर, 2026 को अपराह्न 02:00 बजे से
e) बोली-पूर्व बैठक की तिथि, समय और स्थान ऑफलाइन: 30 सितम्बर, 2026 को दोपहर 03:00 बजे

स्थान: भारतीय रिज़र्व बैंक, दूसरी मंजिल, जैकसन गेट बिलडिंग, लेनिन सरणी, अगरतला - 799 001
f) एनईएफटी / नेट बैंकिंग के माध्यम से बयाना राशि (ईएमडी) जमाकरें एवं विवरण केंद्रीय सार्वजनिक खरीद (सीपीपी) पोर्टल पर डालें। लेन-देन विवरण (यूटीआर संख्या) भी ईमेल पता: hrmdagartala@rbi.org.in पर अंतरंग/अग्रेषित करे, अंतिम तिथि से पहले। ₹58,000/- (रुपये अठावन हजार मात्र) केवल एनईएफटी / नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान किया गया:

लाभार्थी का नाम- भारतीय रिज़र्व बैंक
लाभार्थी खाता संख्या – 8614038
IFSC - RBIS0AGPA01(5वां और 10वां अंक शून्य है)
g) ई–निविदा शुल्क शून्य
h) ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि। 14 अक्टूबर, 2026 को अपराह्न 02.00 pm बजे तक
i) https://etenders.gov.in/eprocure/app पर ऑन-लाइन तकनीकी बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा की शुरुआत की तारीख। 25 सितम्बर, 2026 को अपराह्न 02:00 बजे से
j) तकनीकी बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद करने की तिथि। 14 अक्तूबर, 2026 को अपराह्न 02:00 बजे तक
k) भाग-I (अर्थात तकनीकी बोली) के खुलने की तिथि और समय। भाग-II यानी मूल्य बोली खोलने की तिथि अलग से सूचित की जाएगी 15 अक्तूबर, 2026 को अपराह्न 03:00 बजे
l) ई–निविदा की वैधता तकनीकी बोली खोलने की तारीख से 90 दिन

भविष्य मे ई–निविदा में जारी किए गए किसी भी संशोधन / शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, केवल ऊपर दिया गया आरबीआई वेबसाइट और सीपीपी वेबसाइट पर अधिसूचित किया जाएगा और अखबार में प्रकाशित नहीं किया जाएगा। बैंक न्यूनतम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार रखता है।

महाप्रबंधक (प्रभारी अधिकारी)
भारतीय रिजर्व बैंक
अगरतला

जगह: अगरतला
तारीख: 25 सितम्बर, 2026



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष