बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (533.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची के कार्यालय परिसर और आवासीय फ्लैटों में विभिन्न सिविल, इलेक्ट्रिकल और अन्य कार्यों के लिए ठेकेदारों, विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं के पैनल निर्माण के लिए

बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त

उपर्युक्त कार्य के लिए पात्र ठेकेदारों/ फर्मों से 5 लाख तक की अनुमानित लागत के कार्यों हेतू सीलबंद आवेदन आमंत्रित किया जाता है। आवेदनकर्ताओं को आवेदन की प्रति बैंक के प्रथम तल, जिला परिषद भवन, कचहरी चौक, संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, राँची में जमा करना होगा। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2026 है। इच्छुक आपूर्तिकर्ता, ठेकेदार आवेदन पत्र में दर्शाई गई श्रेणियों के लिए एकल या एकाधिक ट्रेडों के लिए पैनल में शामिल होने का आवेदन कर सकते हैं। किसी ट्रेड के लिए आवेदन किसी भी श्रेणी के लिए, एक से अधिक श्रेणी के लिए या सभी श्रेणियों के लिए उनकी पात्रता/इच्छा के अनुसार प्रस्तुत किया जा सकता है।

पैनल बनाने की प्रक्रिया की अनुसूची

क्र. सं. गतिविधि संभावित तारीख
1. प्रेस-वेब विज्ञापन की तारीख 03.09.2026
2. आवेदन का तरीका सील बंद आवेदन
आवेदनकर्ताओं को आवेदन की प्रति भारतीय रिज़र्व बैंक, प्रथम तल, जिला परिषद भवन, कचहरी चौक, संपदा विभाग, राँची में जमा करना होगा।
3. आरबीआई वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करने की शुरुआत की तारीख 03.09.2026 को अपराहन 04:00 बजे
4. भारतीय रिज़र्व बैंक, संपदा विभाग,राँची के मुख्य कार्यालय भवन में आवेदन जमा करने के पूर्व बैठक की तारीख (ऑफलाईन) 10.09.2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे
5. आवेदन जमा करने की आरंभ तिथि 03.09.2026 को अपराह्न 04:00 बजे
6. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 01.10.2026 को अपराह्न 02:00 बजे
7. सीलबंद आवेदन खोलने की तिथि 01.10.2026 को अपराह्न 04:00 बजे

महत्वपूर्ण निर्देश:

1. आवेदकों से अनुरोध है कि वे आवेदन जमा करने से पहले पैनलबद्ध दस्तावेज़ को ध्यान से पढ़ें।

2. भविष्य में जारी किए गए किसी भी संशोधन/शुद्धि-पत्र, यदि कोई हो, को केवल RBI वेबसाईट पर अधिसूचित किया जाएगा और अखबार में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
राँची



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष