बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (989.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
इम्फाल स्थित आरबीआई कार्यालय परिसरों में अग्नि सुरक्षा सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित अग्निशामक कर्मचारियों की तैनाती उपलब्ध कराने हेतु

बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त

1. भारतीय रिज़र्व बैंक (इसके बाद इसे आरबीआई कहा जाएगा), इम्फाल, इम्फाल में स्थित बैंक के कार्यालय परिसरों में अग्नि सुरक्षा सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित अग्निशामक कर्मचारियों की तैनाती उपलब्ध कराने के लिए ठेका श्रम (विनियमन और उन्मूलन) अधिनियम, 1970 के तहत वैध लाइसेंस रखने वाली और निजी सुरक्षा एजेंसियां ​​(विनियमन) अधिनियम 2005 के तहत पंजीकृत प्रतिष्ठित कंपनियों/ फर्मों/ एजेंसियों (डीजीआर अनुमोदित एजेंसियों को प्राथमिकता दी जाएगी) से दो भागों (भाग-I और भाग-II) में ई-निविदा आमंत्रित करता है। अनुबंध 01 अगस्त 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए वैध होगा और बैंक द्वारा मूल्यांकन किए जाने वाले संतोषजनक प्रदर्शन के अधीन दो साल के लिए वार्षिक आधार पर एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है) अर्थात निविदा 31 मार्च 2029 तक बढ़ाई जा सकती है।
1.(a) इच्छुक निविदाकर्ता निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से पहले संपूर्ण निविदा दस्तावेज़ का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। निविदाकर्ता अपनी ज़िम्मेदारी और अपने खर्चे पर निविदा प्रस्तुत करने और करार के लिए आवश्यक सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सभी स्थानीय परिस्थितियों, कार्य तक पहुँच के साधनों, कार्य की प्रकृति और उससे संबंधित सभी मामलों से खुद को परिचित करना होगा।
2. सभी पूर्व-योग्यता दस्तावेज़ एमएसटीसी पोर्टल पर तकनीकी-व्यावसायिक बोली (भाग-I) के साथ अपलोड किए जाने चाहिए। जो विक्रेता पूर्व-योग्यता दस्तावेज़ अपलोड नहीं करेंगे, उन्हें इस निविदा प्रक्रिया के लिए विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, विक्रेता को आगे की निविदा प्रक्रिया के लिए अर्हता प्राप्त करने हेतु मांगे जाने पर बैंक को मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे।
3. निविदा प्रपत्र 02 जून 2026 (मंगलवार) शाम 6:00 बजे से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। 29 जून 2026 (सोमवार) को सुबह 11 बजे, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, आरबीआई इम्फाल में एक पूर्व-बोली बैठक आयोजित की जाएगी। निविदा प्रपत्र www.mstcecommerce.com/eproc या आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
4. इच्छुक एजेंसियां/कंपनियां www.mstcecommerce.com/eproc पर पंजीकरण कराकर ई-निविदा में भाग ले सकती हैं। ऑनलाइन भाग I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) और भाग II (मूल्य बोली) www.mstcecommerce.com/eproc के माध्यम से खोले जाएँगे और फर्म को लागू लेनदेन शुल्क का भुगतान करना होगा।
5. निर्धारित प्रारूप में निविदा एमएसटीसी की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। निविदा के भाग-I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें तथा निविदाकर्ताओं का कवरिंग लेटर शामिल होगा।

प्रत्येक बोलीदाता को 36,000/- (रुपये छत्तीस हज़ार मात्र) की बयाना जमा राशि एनईएफटी के माध्यम से जमा करनी होगी और एनईएफटी का विवरण नीचे दिया गया है।
6. निविदा अनुसूची निम्नवत है:
गतिविधि अनंतिम तिथि
i. ई-निविदा संख्या. RBI/IMPHAL/HRMD/1/26-27/ET/134
ii. निविदा का मोड ई-खरीदी प्रणाली (ऑनलाइन भाग I और भाग II - www.mstcecommerce.com/eproc के माध्यम से)
iii. अनुमानित लागत 18,00,000/- (केवल अठारह लाख रुपये) आठ महीनों के लिए।
{27,00,000/- (केवल सत्ताईस लाख रुपये) प्रति वर्ष। हालांकि, 01 अगस्त 2026 से 31 मार्च 2027 तक आठ महीनों के लिए अनुमानित लागत केवल 18,00,000/- है}
iv. एनआईटी की तिथि (पूर्ण निविदा सहित) पार्टियों के लिए डाउनलोड करने हेतु उपलब्ध - पोर्टल पर निविदा सक्रियण - सभी के लिए निविदा ‘लाइव’ 02 जून 2026 (मंगलवार) अपराहन 06:00 बजे से
v. ऑफ-लाइन माध्यम से बोली-पूर्व बैठक की तिथि और समय 29 जून 2026 (सोमवार) पूर्वाह्न 11:00 बजे
vi. बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त का प्रकाशन 01 जुलाई 2026 (बुद्धवार) अपराहन 6:00 बजे
vii. सुरक्षा जमा/ कार्य निष्पादन बैंक गारंटी सफल बोलीदाता को अनुमानित अनुबंध राशि का 5% (पांच प्रतिशत) अर्थात 90,000/- (रुपये नब्बे हजार मात्र) आठ महीने हेतू किसी भी अनुसूचित/राष्ट्रीयकृत बैंक से कार्य निष्पादन बैंक गारंटी के रूप में सुरक्षा जमा जमा करना होगा।
viii. बयाना जमा राशि (ईएमडी) प्रत्येक बोलीदाता को 13 जुलाई 2026 (सोमवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे तक भारतीय रिज़र्व बैंक के खाते में 36,000/- (रुपये छत्तीस हज़ार मात्र) ईएमडी के रूप में जमा करना होगा। एनईएफ़टी ब्योरा इस प्रकार है:
खाता न: - 8691537,
नाम - भारतीय रिज़र्व बैंक,
आईएफ़एससी कूट - RBIS0IMPA01 (0=शून्य),


लेन-देन संख्या और अन्य विवरण दर्शाते हुए धन प्रेषण का प्रमाण अन्य निविदा दस्तावेजों के साथ बैंक के अनुमोदित ई-निविदा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। सफल बोलीदाता की बयाना जमा राशि, अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद, कार्य निष्पादन सुरक्षा जमा/बैंक गारंटी प्राप्त होने पर वापस कर दी जाएगी। असफल बोलीदाता की बयाना जमा राशि, अनुबंध मिलने के 30 दिनों के भीतर वापस कर दी जाएगी। यदि बोलीदाता निविदा मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान अपनी बोली वापस ले लेता है, तो बयाना जमा राशि जब्त कर ली जाएगी।
ix. निविदा शुल्क शून्य
x. लेनदेन शुल्क - कृपया ध्यान दें कि विक्रेताओं को ऑनलाइन लेनदेन शुल्क का भुगतान करने के बाद ही ऑनलाइन ई-निविदा तक पहुंच प्राप्त होगी। मेसर्स एमएसटीसी लिमिटेड द्वारा सूचना के अनुसार एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में एमएसटीसी गेटवे/एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से लेनदेन शुल्क का भुगतान करना होगा।
xi. बोली प्रारंभ तिथि - www.mstcecommerce.com/eproc पर ऑनलाइन तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली जमा करने के लिए ई-निविदा प्रारंभ होने की तिथि 22 जून 2026 (सोमवार) को अपराहन 03:00 बजे
xii. बोली समाप्ति तिथि - तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन ई-निविदा बंद होने की तिथि 13 जुलाई 2026 (सोमवार) अपराहन 02:00 बजे
xiii. भाग I बोली खोलने की तिथि 13 जुलाई 2026 (सोमवार) अपराहन 03:00 बजे
xiv. भाग II बोली खोलने की तिथि पार्टियों को अलग से सूचित किया जाएगा
7. बैंक न्यूनतम बोली को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी बोली को पूर्णतः या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

मुख्य महाप्रबंधक
भारतीय रिज़र्व बैंक, इम्फाल



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष