निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (173.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - भारतीय रिजर्व बैंक, कानपुर बैंक के मुख्य कार्यालय भवन, कानपुर के लिए 250 टीआर जल-शीतलित स्क्रू चिलर्स के डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण एवं कमीशनिंग (DSITC) के लिए

शीर्षोक्त कार्य हेतु दिनांक 23 अक्तूबर, 2026 को सीपीपी पोर्टल एवं भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर प्रकाशित ई-निविदा संख्या 2026_RBI_295465 से संबंधित पूर्व-निविदा (Pre-Bid) बैठक दिनांक 12 नवंबर, 2026 को प्रातः 11:00 बजे भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर के संपदा विभाग में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक महाप्रबंधक, संपदा विभाग ने की।

(अ) बैठक में उपस्थित बैंक के अधिकारियों की सूची:

क्र. सं. अधिकारी का नाम पदनाम
1. श्री भानु प्रताप सिंह सहायक महाप्रबंधक
2. श्री सागर सिंह जादौन सहायक प्रबंधक
3. श्रीमती मानसी जैन सहायक प्रबंधक (तक-विद्युत)
4. श्री अविरल शुक्ला कनिष्ठ अभियंता (तक-विद्युत)
5. श्री मोक्ष शर्मा सहायक

(ब) बैठक में उपस्थित ठेकेदारों के प्रतिनिधियों की सूची:

क्र. सं. फर्म का नाम प्रतिनिधि का नाम
1. Trane Technologies श्री सिद्धार्थ साल्वन
2. HVAC Systems Pvt. Ltd. श्री अमित गुप्ता
3. Brite Industries श्री मजीद खान
श्री मुसरॉफ शेख
4. Daikin Airconditioning India Pvt. Ltd. श्री मजीद अनवर
5. Voltas Ltd. श्री सचिन श्रीवास्तव
श्री अर्पित श्रीवास्तव
6. Dunham - Bush श्री मयंक चौहान

2. बैठक की शुरुआत में सहायक महाप्रबंधक, संपदा विभाग ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं संभावित निविदादाताओं से शीर्षोक्त निविदासे संबंधित, यदि कोई, प्रश्न आमंत्रित किए। प्रतिनिधियों द्वारा रखे गए प्रश्नों एवं जारी की गई स्पष्टीकरणों को नीचे सारणीबद्ध किया गया है:

क्र. सं. फर्मों द्वारा प्रश्न/सुझाव स्पष्टीकरण/टिप्पणियाँ
1 5 स्टार रेटेड चिलर की अनुमति दी जाए। निविदा में विनिर्दिष्ट या उससे उच्च रेटिंग वाला।
2 चिलर एवं कंप्रेसर एक ही OEM के विचारणीय हों। निविदा में निर्दिष्ट OEM विनिर्देशों के अनुरूप।
3 कारखाना स्वीकृति परीक्षण सभी चिलर हेतु आवश्यक है या केवल एकक चिलर यूनिट हेतु। निविदा में विनिर्दिष्ट के अनुरूप, परंतु सभी चिलर हेतु।
4 निविदादस्तावेज में पंप का निर्माता उल्लिखित नहीं है। अनुमोदित निर्माता – Grundfos, KSB, Kirloskar Brothers, Danfoss अथवा अन्य कोई अनुमोदित समकक्ष।
5 IE4 रेटेड मोटर मानक नहीं है। निविदा के अनुरूप।
6 SFU के स्थान पर MCCB विचारणीय हो। (पृष्ठ 68-69 'Motor Starter and protections' देखें) स्वीकार्य।
7 क्या कंडेंसर एवं वाष्पीकरण दोनों के लिए ASME स्टैंपिंग आवश्यक है? संपूर्ण चिलर एवं कंप्रेसर यूनिट हेतु ASME स्टैंपिंग आवश्यक है।
8 स्क्रैप, मलबे, कचरे एवं बायबैक सामग्री के निष्कासन हेतु निर्धारित 3 दिन की अवधि अपर्याप्त है। कार्य पूर्णता की तिथि से निष्कासन अवधि 3 दिन से बढ़ाकर 5 दिन करने का अनुरोध है। निविदा के अनुरूप।
9 कारखाना परीक्षण एवं सामग्री की स्थल पर डिलीवरी हेतु अवधि 10 सप्ताह से बढ़ाकर 14-16 सप्ताह करने का अनुरोध है। निविदा के अनुरूप।
10 विद्यमान प्रथम चिलर के विघटन एवं प्रथम नए चिलर की स्थापना, परिचालन आरंभ हेतु अवधि 1 सप्ताह से बढ़ाकर 2 सप्ताह करने का अनुरोध है। निविदा के अनुरूप।
11 विद्यमान द्वितीय चिलर के विघटन एवं द्वितीय नए चिलर की स्थापना, परिचालन आरंभ हेतु अवधि 1 सप्ताह से बढ़ाकर 2 सप्ताह करने का अनुरोध है। निविदा के अनुरूप।
12 तृतीय नए चिलर की स्थापना एवं परिचालन आरंभ हेतु अवधि 1 सप्ताह से बढ़ाकर 2 सप्ताह करने का अनुरोध है। निविदा के अनुरूप।
13 स्थापित चिलर के अंतिम परीक्षण एवं पूर्ण प्रशिक्षण सहित हस्तान्तरण हेतु अवधि 1 सप्ताह से बढ़ाकर 2 सप्ताह करने का अनुरोध है। निविदा के अनुरूप।
14 VFD यह सुनशित करेगा क पावर कारक (power factor) सदा 0.95 से अधर रहे। VFD म RFI नर उत्सरण नियंत्रण हतु बल्ट-इन फलटर तथा 5% तक THD व 30% तक THiD तक हारमोनिक्स दबाने हतु बल्ट-इन चोक होंगे। तथाप, पावर कारक केवल 100% भार पर 0.95 से अधर रहेगा व AHF (Active Harmonic Filter) अलग से उपलब्ध कराय जाएगा। निविदा के अनुरूप।
15 AHRI शतों पर न्यूनतम COP 6.2 से बदलकर 6.1 करने का अनुरोध है। निविदा के अनुरूप।
16 रफ्रजरेंट-कूल्ड यूनिट-माउंटेड VFD अथवा एयर-कूल्ड स्टैंड-अलोन VFD को भी स्वीकार किया जाय। यूनिट-माउंटेड / स्टैंड-अलोन एयर-कूल्ड VFD स्वीकार्य है।
17 पेंटिंग विनिर्देश OEM के अनुरूप होगा। चिलर का पेंटिंग RAL 7035 अथवा OEM मानकों के अनुरूप होगा।
18 चिलर प्लांट कक्ष का AUTOCAD ड्रॉइंग साझा किया जाय। बैंक द्वारा सफल निविदादाता को आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराया जाएगा।
19 BOQ मद संख्या 4: कंडेंसर वॉटर पंप सेट। हमारा यह तात्पर्य है कि कंडेंसर वॉटर पंप सेटों के इंसुलेशन की आवश्यकता नहीं है। कृपया पुष्टि करें। हां, स्वीकार्य।
20 BOQ मद संख्या 5: इंसुलेटेड वैल्व। हमारा यह तात्पर्य है कि कंडेंसर वॉटर पाइपिंग नेटवर्क पर लगाए गए वैल्वों के इंसुलेशन की आवश्यकता नहीं है। कृपया पुष्टि करें। हां, स्वीकार्य।
21 दाब मापी डायल (BOQ मद 5.4) का अधिकतम व्यास उद्योग मानक के अनुसार 150 मिमी है। निविदा में उल्लिखित 200 मिमी डायल उपलब्ध नहीं है। 150 मिमी व्यास वाला दाब मापी डायल भी स्वीकार्य है।
22 हमारा यह तात्पर्य है कि शीतल जल पंपों के VFD एवं PLC पैनल पंप सेटों के समीप स्थापित किए जाएँगे। आगे, हमारा यह तात्पर्य है कि शीतल जल पंप प्राइमरी वेरिएबल फ्लो (PVF) पंप हैं और तदनुसार, सभी संचालन परिस्थितियों में चिलरों से होकर बहने वाले न्यूनतम प्रवाह को सुनिश्चित करने हेतु शीतल जल सप्लाई एवं रिटर्न हेडर के पार एक (1) मोटराइज्ड बाईपास वॉल्व उपलब्ध कराया जाएगा। कृपया उपर्युक्त तात्पर्य की पुष्टि करें तथा बताएँ कि कोई अतिरिक्त नियंत्रण अवधारणा या न्यूनतम प्रवाह व्यवस्था आवश्यक है अथवा नहीं। निविदा के अनुरूप।
23 भुगतान शतों में परिवतर्न का अनुरोध। निविदा के अनुरूप।
24 प्रवर्तमान सरकार दिशा-निर्देशों के अनुसार, मान्य उदयम पंजीकरण प्रमाण-पत्र एवं अन्य लागू वैधानिक दस्तावेज जमा करने पर पात्र MSME निविदादाताओं को उत्तर बंध राशि (EMD) से छूट दी जाए। कृपया पुष्टि करें। निविदा के अनुरूप।
25 संरचना कार्यों हेतु बिजली एवं पानी फ्री इस्यू (free issue) के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। निविदा के अनुरूप।
26 14 वर्ष की PBG के स्थान पर जीवन चक्रीय सहायता संबंधी OEM का घोषणा-पत्र। निविदा के अनुरूप।
27 VFD आदि पर अलग-अलग हारमोनिक डिसटॉर्शन फिल्टर के स्थान पर मुख्य LT पैनल पर कॉमन कपलिंग पॉइंट पर एक हारमोनिक फिल्टर रखा जाए। इससे लागत एवं केबलिंग कार्य कम होगा तथा प्रस्तावित चिलर प्लांट स्थल पर उपलब्ध स्थान की सीमाओं को दृष्टिगत रखते हुए यह एक समझदारी भरा विकल्प होगा। निविदा के अनुरूप।

3. बैठक दिनांक 12 नवंबर, 2026 को अपराह्न 12:15 बजे समाप्त हुई।

4. उपरोक्त स्पष्टीकरण सभी संभाव्य निविदादाताओं की सूचनार्थ जारी किए जाते हैं। पूर्व-निविदा बैठक की कार्यवृत्त निविदा का अभिन्न अंग मानी जाएगी। शेष नियम एवं शर्तें यथावत् रहेंगी।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष