निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (220.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त - भारतीय रिज़र्व बैंक, चेन्नई के मुख्य कार्यालय के लिए माइक्रोप्रोसेसर आधारित सुरक्षा अलार्म प्रणाली का डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और चालू करना (डीएसआईटीसी)

ई-टेंडर नंबर: 2026_RBI_296665

उक्‍त कार्य के लिए निर्धारित समय के अनुसार 11 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे इच्छुक बोलीदाताओं और बैंक के अधिकारियों की एक बोली-पूर्व बैठक आयोजित की गई थी। बोली-पूर्व बैठक के दौरान आरबीआई के निम्नलिखित स्‍टाफ सदस्‍य और इच्छुक बोलीदाता उपस्थित थे:

क्रम संख्या भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारी का नाम और पदनाम।
1. श्री नयन कुमार खडिआ, उप महाप्रबंधक (संपदा)
2. श्रीमती रेवती कोट्टाकोटा, सहायक महाप्रबंधक (टेक-इलेक)
3. श्री नितिन जे सेबास्टियन, सहायक प्रबंधक (टेक-इलेक)

क्रम संख्या इच्छुक बोलीदाता का नाम इच्छुक बोलीदाता के प्रतिनिधि का नाम
1. मेसर्स इन्फोनिक्स सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड श्री एंटनी एस
2. मैसर्स किआम इंटेल श्री के कण्‍णन कारमेगम
3. मैसर्स एनसाइनर प्राइवेट लिमिटेड श्री प्रभुदास
श्री अहमद मंसूर

बोली-पूर्व बैठक के दौरान उपरोक्त बोलीदाताओं द्वारा कोई प्रश्न/प्रस्ताव नहीं उठाया गया। इसके अलावा, भाग लेनेवाले बोलीदाताओं को निविदा दस्तावेज में उल्लिखित निबंधनों और शर्तों, बोली के समय अपलोड किए जाने वाले अनिवार्य दस्तावेजों और बयाना जमाराशि (ईएमडी) और कार्यनिष्‍पादन बैंक गारंटी (पीबीजी) के बारे में अवगत कराया गया।

नोट: उपरोक्त संशोधन/स्पष्टीकरण सभी इच्छुक बोलीदाताओं के लिए जानकारी के लिए जारी किए जाते हैं। बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त निविदा का हिस्सा होगा। निविदा दस्तावेज के अन्य सभी भाग अपरिवर्तित रहेंगे। निविदाओं को प्रस्तुत करने का अर्थ बोली दस्तावेज और संशोधन/स्पष्टीकरण के अनुरूप माना जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
चेन्‍नै


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष