निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (162.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - चेन्नई में अण्‍णा नगर स्थित रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स क्वार्टर्स में एक संख्या 250 kVA डीज़ल जनरेटर सेट की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग ध्वनि अवरोधक आवरण के साथ के लिए

ई-निविदा संख्या: 2026_RBI_295707

उपर्युक्त कार्य के संबंध में इच्छुक बोलीदाताओं तथा बैंक के अधिकारियों की बोली-पूर्व बैठक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 06 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित संपदा विभाग के अधिकारियों एवं इच्छुक बोलीदाताओं की सूची अनुलग्नक-क में दी गई है।

बोली-पूर्व बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा तथा एक अन्‍य बोलीदाता से ई-मेल द्वारा प्राप्त प्रश्न निम्नलिखित हैं। इनके संबंध में बैंक द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण नीचे प्रस्तुत हैं:

क्र. सं.

बोलीदाताओं द्वारा उठाए गए प्रश्न

बैंक का स्पष्टीकरण

1

कृपया पुष्टि करें कि निर्दिष्ट 40 मीटर लंबी 3.5-कोर × 185 वर्ग मिमी एल्युमिनियम आर्मर्ड केबल संपूर्ण केबल आवश्यकता को दर्शाती है या नहीं। यदि उपलब्ध हो, तो प्रस्तावित केबल मार्ग भी बताएं।

3.5-कोर × 185 वर्ग मिमी की 40 मीटर लंबी एल्युमिनियम आर्मर्ड केबल पर्याप्त है। केबल मार्ग के संबंध में बोलीदाताओं को बोली प्रस्तुत करने से पहले स्थल का निरीक्षण करने की सलाह दी जाती है।

2

क्या स्थल पर मौजूदा कंट्रोल केबलों को बनाए रखा जाएगा अथवा नई कंट्रोल केबलों का प्रावधान करना होगा?

6-कोर × 2.50 वर्ग मिमी की नई कंट्रोल केबल (लगभग 25 मीटर लंबी) बीओक्यू की मद संख्या 1 के अंतर्गत उपलब्ध करानी होगी। इसके लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाएगा।

3

कृपया मौजूदा अर्थिंग व्यवस्था का विवरण दें और पुष्टि करें कि क्या मौजूदा अर्थ पिट और अर्थिंग स्ट्रिप का पुनः उपयोग किया जाएगा। यदि नए अर्थ पिट और अर्थिंग स्ट्रिप की आवश्यकता हो, तो क्या यह ग्राहक के कार्यक्षेत्र में आएगा या बोलीदाता के?

एएमएफ पैनल तक की अर्थिंग स्ट्रिप सहित अर्थिंग का कार्य बैंक के कार्यक्षेत्र में होगा।

4

कृपया स्पष्ट करें कि क्या मौजूदा एग्जॉस्ट पाइपिंग का पुनः उपयोग किया जा सकता है या पूरी नई एग्जॉस्ट पाइपिंग व्यवस्था आवश्यक है।

स्पष्ट किया जाता है कि पूरी नई एग्जॉस्ट पाइपिंग (लगभग 6 मीटर लंबी) बीओक्यू की मद संख्या 1 के अंतर्गत उपलब्ध करानी होगी। इसके लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं किया जाएगा।

5

कृपया स्पष्ट करें कि प्रतिस्थापित किए जाने वाले डीजी सेट के लिए मुख्य विद्युत निरीक्षणालय से नए अनुमोदन/निरीक्षण की आवश्यकता है या नहीं।

कृपया संविदा की सामान्य शर्तों के खंड-IV के पैरा 45 का संदर्भ लें।

6

कृपया पुष्टि करें कि क्या मौजूदा नींव का उपयोग किया जाएगा और यदि उसमें किसी संशोधन की आवश्यकता हो तो वह ग्राहक के कार्यक्षेत्र में होगा या बोलीदाता के?

मौजूदा नींव का उपयोग किया जा सकता है। फर्म द्वारा नींव के ड्रॉइंग प्रस्तुत करने पर, यदि किसी संशोधन की आवश्यकता होगी तो वह बैंक द्वारा किया जाएगा।

7

कृपया स्पष्ट करें कि आठ वर्ष की एएमसी अवधि के दौरान वार्षिक गैर-व्यापक रखरखाव संविदा की राशि स्थिर रहेगी अथवा उसमें वार्षिक वृद्धि की अनुमति होगी।

एनसीएएमसी (गैर-व्यापक वार्षिक रखरखाव संविदा) की दर स्थिर नहीं है। एएमसी संविदा के नवीनीकरण के समय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के मूल्यों के आधार पर वार्षिक वृद्धि की जाएगी।

8

निविदा दस्तावेज के पैरा 5 ("निविदाओं का मूल्यांकन") में एएमसी का प्रकार एनसीएएमसी के स्थान पर सीएएमसी लिखा गया है।

कृपया निविदा दस्तावेज के पैरा 5 – निविदाओं का मूल्यांकन – का संदर्भ लें। पैरा 5 को इस प्रकार पढ़ा जाए: “निविदाओं का मूल्यांकन केवल डीजी सेट के लिए कोट की गई पूंजीगत लागत में से पुराने डीजी सेट के वापसी खरीद मूल्य को घटाकर ही नहीं किया जाएगा, बल्कि दोष दायित्व अवधि के दो वर्ष समाप्त होने के बाद आठ वर्ष की अवधि के लिए गैर-व्यापक वार्षिक रखरखाव संविदा (एनसीएएमसी) हेतु कोट की गई दरों के प्रभाव को भी निवल वर्तमान मूल्य (एनपीवी) पद्धति का उपयोग करके ध्यान में रखा जाएगा।”

नोट: यह निविदा-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त सभी इच्छुक बोलीदाताओं की जानकारी के लिए है और निविदा दस्तावेज का हिस्सा होगा। सभी बोलीदाताओं को इस कार्यवृत्त पर हस्ताक्षर करके इसे अपनी बोलियों के साथ अपलोड करना होगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
चेन्नै


अनुलग्नक-क

06 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे आयोजित निविदा-पूर्व बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों की सूची।

क्र. सं. भारतीय रिज़र्व बैंक के अधिकारी का नाम एवं पदनाम
1. श्रीमती रेवती कोट्टाकोटा, सहायक महाप्रबंधक (तकनीकी–विद्युत)
2. श्री रणदीप सांगवान, सहायक प्रबंधक (तकनीकी–विद्युत)
3. श्री बिनीश भासी, कनिष्ठ अभियंता (विद्युत)
4. श्री आनंदगीतन आर., सहायक

क्र. सं. इच्छुक बोलीदाता का नाम (मैसर्स) प्रतिनिधि का नाम
1. मद्रास पावर कॉर्पोरेशन श्री फ्रांसिस जे.
2. महालक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स श्री पेरुमाल बी.

2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष