(ई-निविदा सं: 2026_आरबीआई_292975_1)
उपर्युक्त विषय से संबंधित ई-निविदा के लिए बोली-पूर्व बैठक 02 नवंबर 2026 (सोमवार) को दोपहर 3 बजे आरबीआई कोलकाता के मुख्य कार्यालय परिसर में आयोजित की गई थी।
बैठक में दो (2) संभावित बोलीकर्ताओं अर्थात् मैसर्स जीवन सुरक्षा और मैसर्स द गोल्डन ऑवर एम्बुलेंस ने भौतिक रूप से भाग लिया। इसके अलावा, बैठक में केंद्रीय स्थापना अनुभाग (सीईएस), आरबीआई, कोलकाता के अधिकारियों ने भाग लिया, अर्थात श्री प्रवीण सोरेंग, डीजीएम; श्री राजर्षि अधिकारी, एजीएम; सुश्री वुंगथेइचिंग, प्रबंधक; श्री विकास गुरुंग, प्रबंधक और सुश्री सुजाता राय, सहायक प्रबंधक।
2. ई-निविदा के संबंध में एक संक्षिप्त परिचय के बाद, संभावित बोलीकर्ताओं द्वारा कुछ प्रश्न उठाए गए थे, जिसे स्पष्ट किया गया। इसका सारांश इस प्रकार है:
| क्रम संख्या |
प्रश्न |
स्पष्टीकरण/ दी गई प्रतिक्रिया |
| 1. |
खंड III (पैरा 4.2) में उल्लिखित प्रत्येक पूर्ण सेवाओं/कार्य (अर्हता) का न्यूनतम मूल्य क्या है। |
यह स्पष्ट किया गया था कि निविदा दस्तावेज के पैरा 4.2 में उल्लिखित शर्तों में से किसी एक को पूरा किया जाना चाहिए।
i. तीन समान पूर्ण सेवाओं/कार्यों में से प्रत्येक की लागत ₹3,00,000 के बराबर राशि से कम नहीं हो, जो अनुमानित लागत का 10% है।
या
ii. दो समान पूर्ण सेवाओं/कार्यों की लागत ₹4,50,000 के बराबर राशि से कम नहीं हो, जो अनुमानित लागत का 15% है।
या
iii. एक समान सेवाओं/कार्य की लागत ₹6,00,000 के बराबर राशि से कम नहीं हो, अर्थात अनुमानित लागत का 20%। |
| 2. |
ईएमडी को किस समय सीमा के भीतर वापस किया जाएगा? |
निविदा दस्तावेज की खंड V के पैरा 13.1 के अनुसार, असफल वेंडरों के ईएमडी को सफल वेंडर/रों को संविदा प्रदान करने के 15 दिनों के भीतर वापस कर दिया जाएगा। |
|