निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (709.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर मुख्य कार्यालय भवन के शेष क्षेत्र और अननेक्स बिल्डिंग में यूपीवीसी विंडो की आपूर्ति एवं स्थापना का कार्य

भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर मुख्य कार्यालय भवन के शेष क्षेत्र और अननेक्स बिल्डिंग में यूपीवीसी विंडो की आपूर्ति एवं स्थापना करने हेतु पात्र बोलीदाताओं से दो भागों (भाग-I तथा भाग-II) में ई-निविदा आमंत्रित करता है। निविदा सीपीपीपी (https://etenders.gov.in/eprocure/app) के ई-निविदा पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। सभी पात्र कंपनियां/ फ़र्म उपरोक्त वेबसाइट के माध्यम से सीपीपीपी के साथ स्वयं को पंजीकृत करना सुनिश्चित करें ताकि वे निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकें। ई-निविदा की अनुसूची नीचे दी गई है:

क. ई-निविदा का नाम भारतीय रिज़र्व बैंक, जयपुर मुख्य कार्यालय भवन के शेष क्षेत्र और अननेक्स बिल्डिंग में यूपीवीसी विंडो की आपूर्ति एवं स्थापना का कार्य
ख. ई-निविदा की संख्‍या RBI/JPR/Estate/26-27/6/CPPP
ग. कार्य की अनुमानित लागत ₹19,00,000/-
घ. निविदा की प्रक्रिया ई-खरीद प्रणाली
ऑनलाइन भाग-1 (टेक्‍नों-वाणिज्‍य बोली) और भाग-2 (मूल्य बोली) (https://etenders.gov.in/eprocure/app) के माध्यम से
ड. निविदाकर्ताओं को डाउनलोड करने हेतु एनआईटी की उपलब्‍धता की तारीख 02 नवंबर, 2026 सुबह 18:00 बजे से
च. पात्र फ़र्म सीमित निविदा (निविदा दस्तावेज की धारा III (खंड 4) में उल्लिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाली फर्में)
छ. बयाना जमा - राशि (ईएमडी) ईएमडी जमा करवाने की आवश्यकता नहीं है
ज. www.mstcecommerce.com/eprocn पर ऑन लाइन टेक्नो-वाणिज्यिक बोली तथा कीमत बोली के प्रस्तुतीकरण के लिए ई-टेंडर शुरु होने की तारीख 02 नवंबर, 2026 सांय 18:00 बजे से
झ. ऑन लाइन टेक्नो-वाणिज्यिक बोली तथा मूल्य बोली के प्रस्तुतीकरण के लिए ई-टेंडर खत्म होने की तारीख 24 नवंबर, 2026 सुबह 11:00 बजे तक
ञ. भाग I खोलने की तारीख (अर्थात टेक्नो-वाणिज्यिक बोली)

भाग II खोलने की तारीख (अर्थात मूल्य बोली)
25 नवंबर, 2026 की सुबह 11:00 बजे

मूल्य बोली खोलने की तिथि और समय सभी पात्र बोलीदाताओं को ई-मेल के माध्यम से अलग से सूचित किया जाएगा।

टिप्पण:

1. कृपया नोट करें कि पोर्टल से टेंडर दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए कोई टेंडर-शुल्क नहीं है।

2. आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को आवश्यक पात्रता रखने के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा और ऐसा करने में उनकी विफलता की स्थिति में, बैंक के पास उनकी उम्मीदवारी को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

3. बैंक न्यूनतम बोली वाली निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक बिना कोई कारण बताए सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है।

4. भविष्य में निविदा से संबन्धित जारी किए गए किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, को केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वैबसाईट (https://www.rbi.org.in) और सीपीपीपी वैबसाईट पर अधिसूचित किया जाएगा जैसा कि ऊपर दिया गया है और इसे अखबार में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

5. यह नोटिस केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया जा रहा है और इस सीमित निविदा में उद्धरण देने के लिए खुला निमंत्रण नहीं है। इस निविदा में भागीदारी केवल आमंत्रण द्वारा होती है और सूचीबद्ध ठेकेदारों तक सीमित है। अवांछित प्रस्तावों को नजरअंदाज किया जा सकता है। हालांकि, जो ठेकेदार भविष्य में ऐसी निविदाओं में भाग लेने की इच्छा रखते हैं, वे प्रक्रिया के अनुसार आरबीआई के साथ भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रभारी अधिकारी,
भारतीय रिज़र्व बैंक,
जयपुर



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष