निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (193.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक का कार्यवृत्त - आरबीआई के आवासीय परिसर हेतु देहरादून में भूमि की खरीद

जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार

कार्य का प्रकार: भारतीय रिजर्व बैंक, देहरादून के आवासीय परिसर हेतु देहरादून में भूमि की खरीद

2. उपरोक्त EOI जमा करने से पूर्व बैठक दिनांक 28 अक्तूबर 2026 को अप्राह्न 03:30 बजे ऑफलाइन माध्यम से भारतीय रिज़र्व बैंक, देहरादून, मुख्य कार्यालय भवन में रखी की गई थी। प्रतिभागियों की सूची नीचे दी गई है।

i. बैठक में बैंक की तरफ से भाग लेने वाले सदस्यों की सूची:

क्र. सं. RBI अधिकारियों के नाम पदनाम
1. श्री राजेन्द्र्कुमार केरबा पाटिल उपमहाप्रबंधक
2. श्रीमती रिया चौहान सहायक महाप्रबंधक
3. श्रीमती मीनाक्षी वर्मा सहायक महाप्रबंधक
4. श्री राकेश कुमार प्रबन्धक
5. श्री सिद्धार्थ सहायक प्रबंधक (तकनीकी-सिविल)
6. श्री विजय कुमार गर्ग सहायक प्रबंधक (तकनीकी-इलैक्ट्रिकल)
7. श्री मुकेश कुमार सहायक प्रबंधक

ii. बैठक में भाग लेने वाली इच्छुक कंपनी/फ़र्म के प्रतिनिधियों की सूची:

क्र. सं. प्रतिनिधि का नाम फर्म/कंपनी का नाम
1. श्री मुकेश कोहली स्वयं
2. श्री शोभित स्वयं
3. श्री साक्षित अरोड़ा स्वयं

3. बैठक के दौरान निम्नलिखित प्रश्नों/शंकाओं का समाधान किया गया:

क्र. सं. प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए सवाल विभाग द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण
1. बैंक से भूमि की दूरी कैसे मापी जाएगी? EOI दस्तावेज़ के "प्रस्ताव का विवरण" (Proposal Details) के अनुसार, भूमि देहरादून के IT पार्क स्थित RBI कार्यालय से 10 km की सड़क दूरी के भीतर होनी चाहिए।
2. प्रस्तावित भूमि खरीदने के लिए अनुमानित बजट क्या है? “रुचि अभिव्यक्ति आमंत्रण सूचना” के पैरा 5 के अनुसार, यह EOI एक गैर-मूल्य आधारित सूचना-संग्रहण एवं शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया है। इस संबंध में आगे की जानकारी RFP के समय दी जाएगी।
3. सड़क की न्यूनतम चौड़ाई कितनी होनी चाहिए? इस मामले में आवश्यक जानकारी Annexure VI (भूखंड मूल्यांकन मैट्रिक्स) में दी गई है।
4. क्या यह केवल शॉर्टलिस्ट करने की प्रक्रिया है? “रुचि अभिव्यक्ति आमंत्रण सूचना” के पैरा 5 के अनुसार, यह EOI एक गैर-मूल्य आधारित सूचना-संग्रहण एवं शॉर्टलिस्टिंग प्रक्रिया है।
5. अगर बैंक दो प्लॉट खरीदने के प्रस्ताव पर विचार करता है, तो दोनों प्लॉट/संपत्तियों के बीच की दूरी के लिए क्या मानदंड (criteria) होंगे? EOI दस्तावेज़ के "प्रस्ताव का विवरण" (Proposal Details) के अनुसार, भूमि देहरादून के IT पार्क स्थित RBI कार्यालय से 10 km की सड़क दूरी के भीतर होनी चाहिए।
6. क्या बैंक केवल फ्लैट/केवल ज़मीन, या ज़मीन और फ्लैट दोनों के प्रस्तावों पर विचार करेगा? यह बैंक को प्राप्त प्रस्तावों के मूल्यांकन के बाद तय किया जाएगा।

4. बैठक प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ समाप्त हुई।

5. बोली पूर्व बैठक के यह कार्यवृत EOI दस्तावेज़ का अभिन्न अंग होगा।

उप महाप्रबंधक (प्रभारी)
भारतीय रिज़र्व बैंक
देहरादून


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष