निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1239.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, अलीगंज एवं ला-प्लास स्टाफ कॉलोनी (ASQ and La-Place) में हॉर्टिकल्चर एवं गार्डेनिंग सेवाओं से संबंधित वार्षिक रखरखाव हेतु

भारतीय रिजर्व बैंक, लखनऊ के अलीगंज एवं ला-प्लास स्टाफ कॉलोनी में हॉर्टिकल्चर और बागवानी कार्य प्रदान करने हेतु वार्षिक रखरखाव अनुबंध (AMC) के लिए पात्र फर्मों/एजेंसियों से ई-निविदा आमंत्रित करता है। यह एक खुली निविदा (Open Tender) है। केवल वे फर्में जो सामान्य सार्वजनिक खरीद पोर्टल (CPPP) पर पंजीकृत हैं, निविदा प्रक्रिया में भाग लें सकेंगी। निविदा दस्तावेज़ 12 अक्तूबर 2026 को शाम 05:00 बजे से वेबसाइट https://etenders.gov.in/eprocure/app पर देखने/डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होंगे और यह डाउनलोड के लिए वेबसाइट https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewTenders.aspx पर भी उपलब्ध है।

2. यह एक दो-आवरण (two-cover) ई-निविदा प्रक्रिया है। पहले ई-आवरण में, केवल उन बोलीदाताओं का ईएमडी (EMD) जमा करने का प्रमाण और भाग-I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) होगा जिन्होंने नियत तारीख तक या उससे पहले बैंक को ईएमडी जमा कर दिया है। निविदा का भाग-I प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें बोलीदाताओं द्वारा स्वीकार किया जाना आवश्यक है। निविदा का दूसरा ई-आवरण अर्थात भाग-II (मूल्य बोली) में बैंक की मात्रा/सेवाओं की बिल ऑफ क्वांटिटि (BOQ) और बोलीदाताओं की मूल्य बोली होगी जिसे CPPP पर ऑनलाइन जमा किया जाएगा।

3. उचित रूप से भरी गई निविदा दस्तावेज़ों को CPPP https://etenders.gov.in/eprocure/app पर अपलोड किया जाना है। सभी पूर्व-योग्यता (PQ) पत्र केवल CPPP पर अपलोड किए जाएंगे और बैंक द्वारा जांच के लिए निविदा के पहले ई-आवरण अर्थात भाग-I के खोले जाने के समय इन्हें डाउनलोड किया जाएगा।

ई-निविदा सं. 2026_RBI_294130
निविदा का प्रकार ई-खरीद प्रणाली
(ऑनलाइन भाग I - तकनीकी निविदा और भाग II मूल्य निविदा वैबसाइट https://etenders.gov.in/eprocure/app के माध्यम से)
अनुमानित मूल्य ₹15,57,982.00
(पंद्रह लाख सत्तावन हज़ार नौ सौ बयासी मात्र)
ईएमडी (केवल नेफ्ट, डिमांड ड्राफ्ट/बैंक गारंटी के द्वारा) ₹31,160.00

a) नेफ्ट/NEFT
Account Name: Reserve Bank of India Lucknow Account type: Current Account
Account No: 186003001
IFSC Code: RBIS0LKPA01, (Please read 0 as zero)
ट्रांज़ैक्शन नंबर के साथ विप्रेषण का साक्ष्य (स्कैन प्रति) संलग्न/अपलोड करना होगा।
edlucknow@rbi.org.in पर भी साझा करें।

b) डिमांड ड्राफ्ट/बैंक गारंटी:
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के पक्ष में, जिसे 8-9, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश 226010 पर भौतिक रूप में जमा करना होगा।
CPP पोर्टल / RBI वेबसाइट पर ई-टेंडर दस्तावेज डाउनलोड करने की उपलब्धता की तिथि 12 अक्तूबर 2026 17:00 बजे से
ऑनलाइन टेक्‍नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा प्रारंभ होने की तिथि 12 अक्तूबर 2026 17:00 बजे से
बोली-पूर्व बैठक की तिथि एवं समय 14 अक्तूबर 2026; 11:00 बजे
स्थान: संपदा विभाग, तृतीय तल, भारतीय रिज़र्व बैंक, 8-9, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ- 226010
बोली-पूर्व बैठक की कार्यवृत की तिथि सीपीपीपी एवं आरबीआई वैबसाइट पर 16 अक्तूबर 2026
ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि एवं समय 26 अक्तूबर 2026 14:00 बजे (दिए गए बैंक खाते में दिखना चाहिए)
ऑनलाइन टेक्‍नो-कमर्शियल बोली और मूल्य बोली प्रस्तुत करने के लिए ई-निविदा बंद होने की तिथि एवं समय 26 अक्तूबर 2026 14:00 बजे
(i) पहले ई-आवरण (भाग-I) को खोलने की तिथि

(ii) ई-आवरण (भाग-II) को खोलने की तिथि
(i) 27 अक्तूबर 2026 15:00 बजे

(ii) भाग-I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) में उत्तीर्ण होने वाले केवल उन बोलीदाताओं का दूसरा ई-आवरण अर्थात भाग-II (मूल्य बोली) एक बाद की तारीख को खोला जाएगा, और इसकी सूचना ई-मेल के माध्यम से योग्य बोलीदाताओं को दी जाएगी।
Date of availability of E-Tender Document for download on CPP portal /RBI website October 12, 2026, from 05:00 PM onwards

इच्छुक निविदाकर्ताओं को आरबीआई, लखनऊ को NEFT/DD/ बैंक गारंटी के माध्यम से ₹31,160 रुपये की राशि एर्नेस्ट मनी (EMD) के रूप में जमा करनी होगी।

आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों को प्रॉसेसिंग के दौरान अपेक्षित योग्यता (टेंडर दस्तावेज़ के भाग-I में उल्लिखित) के समर्थन में दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करके बैंक को संतुष्ट करना होगा। यदि वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो बैंक के पास उनकी बोली को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। बिना ईएमडी के निविदाएं किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।

बैंक को सबसे कम बोली वाली निविदा स्वीकार करने की बाध्यता नहीं है और बैंक को किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। बैंक को कोई वजह बताए बिना सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का भी अधिकार है।

यदि निविदा के संबंध में भविष्य में कोई संशोधन/ शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे उपरोक्तानुसार सिर्फ भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और CPPP की वेबसाइट पर सूचित किया जाएगा तथा उसे समाचार-पत्र में प्रकाशित नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
लखनऊ



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष