उपर्युक्त निविदा के लिए ऑफ़लाइन बोली-पूर्व बैठक 28 सितम्बर 2026 को पूर्वाह्न 11.00 बजे, चौथी मंजिल, संपदा विभाग, मुख्य कार्यालय भवन, आरबीआई, अहमदाबाद में आयोजित की गई थी। बैठक में संपदा विभाग, आरबीआई, अहमदाबाद के अधिकारियों और संभावित बोलीदाताओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
2. भारतीय रिज़र्व बैंक, अहमदाबाद से प्रतिभागी: -
| क्रमांक |
आरबीआई अधिकारियों के नाम |
पदनाम |
| 1 |
श्री दीपक राणा |
उप महाप्रबंधक |
| 2 |
श्रीमती हर्षा खोषु |
प्रबंधक |
| 3 |
श्री पंकज दंदेलिया |
सहायक प्रबंधक (तकनीकी - इलैक्ट्रिकल) |
| 4 |
श्री राकेशसिंह चारण |
सहायक प्रबंधक |
| 5 |
श्री पार्थ परमार |
सहायक |
बैठक में संभावित बोलीदाताओं के प्रतिनिधि:-
| क्रमांक |
फर्म का नाम |
प्रतिनिधियों का नाम |
| 1 |
गजानंद इंजीनियर्स |
श्री पवन अय्यर |
| 2 |
विमल इलेक्ट्रॉनिक्स |
श्री धर्मराज खंडेखा |
| 3 |
लूम सोलर |
श्री किरण कुमार |
3. उप महाप्रबंधक ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और उसके बाद संभावित बोलीदाताओं से प्रश्न आमंत्रित किए गए। सहायक प्रबंधक (तकनीकी- इलैक्ट्रिकल) ने संभावित बोलीदाताओं के सभी संदेहों का समाधान किया, जो निविदा दस्तावेज़ के दायरे में थे।
4. भाग लेने वाले बोलीदाताओं को सलाह दी गई कि वे निविदा जमा करने की अंतिम तिथि से पहले सीपीपीपी पोर्टल पर अपनी बोली जमा करें।
5. यह दस्तावेज़ (बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त) निविदा का एक हिस्सा होगा और इसकी विधिवत हस्ताक्षरित और मुद्रांकित प्रति बोलीदाताओं को निविदा के साथ अपलोड करनी होगी।
क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
अहमदाबाद
|