बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (203.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त - भारतीय रिज़र्व बैंक, अहमदाबाद के मुख्य कार्यालय भवन में एकीकृत सुरक्षा प्रणाली और आगंतुक प्रबंधन प्रणाली हेतु अस्थायी सिविल अवसंरचना (पोर्टा केबिन) स्थापित करना

(Tender No: RBI/AHMEDABAD/ESTATE/M/26-27/1)

उपरोक्त टेंडर की बोली-पूर्व बैठक 27 अगस्त 2026, पूर्वाह्न 11:00 बजे संपदा विभाग, भारतीय रिज़र्व बैंक, अहमदाबाद में निर्धारित की गयी थी।

i. बैंक की ओर से बैठक में भाग लेने वाले कर्मचारियों की सूची

क्रम संख्या आरबीआई अधिकारी का नाम पद
1 श्री लवकेश मीना प्रबन्धक - तकनीकी सिविल
2 श्री बलराम पंचाल सहायक प्रबन्धक - तकनीकी सिविल
3 श्री धवल जग्यासी कनिष्ठ अभियंता – तकनीकी सिविल
4 श्री धीरेंद्र सिंह राजपूत सहायक

ii. संभावित बोलीदाताओं की ओर से भाग लेने वाले प्रतिनिधियों की सूची।

क्रम संख्या प्रतिभागी का नाम कंपनी/फर्म का नाम
1 श्री बड़ाराम माही कृष्णा कंस्ट्रक्शन

3. प्रबन्धक - तकनीकी सिविल ने प्रतिभागियों का स्वागत किया, जिसके बाद संभावित बोलीदाता से प्रश्न आमंत्रित किए गए। प्रबन्धक और सहायक प्रबन्धक (तकनीकी सिविल) ने संभावित बोलीदाता की शंकाओं का निराकरण किया, जो निविदा दस्तावेज के दायरे के भीतर थी। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों ने संभावित बोलीदाता को दरें उद्धृत करने से पहले साइट का निरीक्षण करने की सलाह दी।

4. भाग लेने वाले संभावित बोलीदाता को टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि से पहले सीपीपी पोर्टल पर बोली जमा करने की सलाह दी गई।

5. यह दस्तावेज़ (बोली-पूर्व बैठक के कार्यवृत्त के रूप में) निविदा का भाग होगा और बोलीकर्ता द्वारा इसकी विधिवत रूप से हस्ताक्षरित और मुहर लगाई गई प्रतिलिपि निविदा के भाग-I के साथ अपलोड की जानी अपेक्षित है। इस दस्तावेज़ की विधिवत रूप से हस्ताक्षरित और मुहर लगाई गई प्रतिलिपि के बिना प्राप्त किसी भी बोली को निरस्त किया जा सकता है।

6. बोली दस्तावेज़ की शेष शर्तें और विशिष्टताएँ समान रहेंगी।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक
अहमदाबाद


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष