बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1696.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, अहमदाबाद के नवरंगपुरा में बैंक की "पराग" कॉलोनी में सोलर फोटो वोल्टाइक आधारित 20 kWp के ग्रिड इंटरैक्टिव सौर ऊर्जा संयंत्र के डिज़ाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग का कार्य

1. भारतीय रिज़र्व बैंक, अहमदाबाद अपने "पराग" कॉलोनी में सोलर फोटो वोल्टाइक आधारित 20 kWp के ग्रिड इंटरैक्टिव सौर ऊर्जा संयंत्र के डिज़ाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के कार्य के लिए पात्र एवं इच्छुक फ़र्मों से ई-निविदाएँ आमंत्रित करता है। कार्य की अनुमानित लागत 8,60,000/- मात्र (जी.एस.टी सहित) है।

2. यह एक खुली ई-निविदा है। केवल वे इच्छुक एवं पात्र फ़र्में जो कि CPPP पोर्टल पर पंजीकृत हैं, ई- निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगी। निविदा दस्तावेज़ वेबसाइट www.rbi.org.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।

3. निविदा दो भागों में ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी। निविदा के भाग – I में प्रस्तावित कार्य के लिए बैंक की मानक तकनीकी और वाणिज्यिक शर्तें होंगी, जिनपर निविदाकर्ता को सहमत होना होगा। ई-निविदा के भाग-II में बैंक की मात्राओं की अनुसूची निर्धारित की जाएगी और निविदाकर्ता द्वारा मूल्य बोली ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी।

4. पात्रता मानदंड को पूरा करने वाली फ़र्मों और कार्य के आवंटन के लिए विचार किए जाने की इच्छुक निविदाकर्ता को पूर्वाह्न बजे तक या उससे पहले सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को CPPP (https://etenders.gov.in/eprocure/app) पर अपलोड करना होगा।

5. निविदा के भाग-I को 11 अक्तूबर 2026 को दोपहर 03:30 बजे CPPP portal पर खोला जाएगा। निविदा की समय-सारणी निम्नानुसार है:-

(क) ई-निविदा सं RBI/AHMEDABAD/ESTATE/N/26-27/1
(ख) निविदा प्रणाली ई-प्रापण प्रणाली (ऑनलाईन)
https://etenders.gov.in/eprocure/app
(ग) अनुमानित लागत 8,60,000/- (रूपये आठ लाख साठ हज़ार मात्र)
(घ) निविदा दस्तावेज़ बैंक की वेबसाइट से डाउनलोड करने की प्रारम्भिक तिथि 31 अगस्त 2026 को शाम 05:00 बजे From CPPP (https://etenders.gov.in/eprocure/app)
(ड़) बयाना राशि (केवल NEFT के माध्यम से) 17,200/- (रुपये सतरह हज़ार दो सौ मात्र)
लाभार्थी का नाम- भारतीय रिज़र्व बैंक
खाता संख्या: 186003001
IFSC Code: RBIS0AHPA01 (पांचवा और दसवां अंक शून्य है)

नोट: कृपया एनईएफटी लेनदेन टिप्पणियों में अपना नाम/कंपनी का नाम बताएं।
(च) बोली पूर्व बैठक की तिथि एवं समय 28 सितम्बर 2026 को सुबह 11:00 बजे
स्थान : संपदा विभाग, चतुर्थ तल, मुख्य कार्यालय भवन, भारतीय रिज़र्व बैंक, अहमदाबाद
(छ) https://etenders.gov.in/eprocure/app पर ई-निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली और मूल्य बोली) प्रारंभ होने की तिथि 30 सितम्बर 2026, शाम 05:00 बजे से
(ज) बयाना राशि जमा करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर 2026
(झ) ई-निविदा (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली एवं मूल्य बोली) बंद होने की तिथि 12 अक्तूबर 2026 दोपहर 03:00 बजे तक
(ञ) i) ई-निविदा का भाग – I (तकनीकी-वाणिज्यिक बोली) खोलने की तिथि

ii) भाग II – (मूल्य बोली) खोलने की तिथि
13 अक्तूबर 2026 दोपहर 03:30 बजे

भाग I में अपलोड किए गए दस्तावेज़ो की समीक्षा के बाद भाग II केवल उन्हीं बोलीदाताओं का खोला जाएगा, जिनके भाग I के साथ अपलोड किए गए दस्तावेज़ों की जांच के पश्चात स्वीकार्य पाया जाएगा जिसकी सूचना पात्र बोलीदाताओं को ईमेल/पत्र के माध्यम से अलग से दी जाएगी।
(ट) अंतरण फीस अंतरण फीस का भुगतान CPPP भुगतान गेटवे / एनईएफटी/ आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में किया जाएगा

सभी इच्छुक कंपनियों / एजेंसियों / फर्मों को CPPP (https://etenders.gov.in/eprocure/app) के माध्यम से उपर्युक्त वेबसाइट के द्वारा निविदा प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण कराना होगा। कृपया यह भी ध्यान दें आगे का परिशिष्ट केवल भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट और CPPP वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।

बैंक सबसे कम निविदा को स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं है और किसी भी निविदा को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। बैंक को बिना कोई कारण बताए किसी भी निविदा या सभी निविदाओं को अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, अहमदाबाद



2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष