ई-निविदा संख्या: RBI/Kanpur Regional Office/Estate/4/26-27/ET/206
कृपया 10 जुलाई 2026 को बैंक की वेबसाइट ‘www.rbi.org.in’ पर प्रकाशित उपरोक्त निविदा के लिए निविदा सूचना का संदर्भ लें, जिसमें एमएसटीसी वेबसाइट (https://www.mstcecommerce.com/eprocn) पर ई-निविदा के माध्यम से निविदा के लिए पात्र विक्रेताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
2. इस संबंध में सूचित किया जाता है कि उपरोक्त निविदा की बोली जमा करने हेतु दिनांक 20 अगस्त 2026 अपराह्न 03:00 बजे तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। इस निविदा की अन्य शर्तें यथावत रहेंगी।
क्षेत्रीय निदेशक भारतीय रिज़र्व बैंक कानपुर