बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (254.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
बोली पूर्व बैठक का कार्यवृत - बैंक के स्टाफ क्वार्टर, प्लामूडु, तिरुवनंतपुरम में ए, बी, सी, ई ब्लॉक और आंशिक रूप से डी एंड एफ ब्लॉक तथा सामुदायिक हॉल सहित खुली ढलान वाली छत की ऊपरी सतह की मरम्मत और वॉटरप्रूफिंग कार्यों के लिए

उक्‍त कार्य के लिए बोली-पूर्व बैठक 06 अगस्त, 2026 को पूर्वाह्न 11.00 बजे मुख्य कार्यालय भवन की दूसरी मंजिल में संपदा सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई थी। प्रतिभागियों की सूची नीचे दी गई है:

(क) बैठक में भाग लेने वाले बैंक के अधिकारियों की सूची

1 सुश्री ऐश्वर्या सुब्रमण्यन सहायक महाप्रबंधक
2 श्री संतोषकुमार पी.एस सहायक महाप्रबंधक (तकनीकी-सिविल)
3 श्री. जितिन फिलिप सहायक प्रबंधक
4 श्री अजमल मीरान सहायक प्रबंधक (तकनीकी-सिविल)
5 श्री. वैष्णव उण्‍ण‍िकृष्णन सहायक
6 सुश्री जिसा सुसान जेकब कनिष्‍ठ अभियंता (सिविल)

(ख) बैठक में भाग लेने वाले ठेकेदारों के प्रतिनिधियों की सूची

क्र.सं प्रतिनिधि का नाम फर्म का नाम
1 श्री विकेश एस नायर इंजीनियर्स एसोसिएट्स
2 श्री रजत रंजित कोचीन टिम्बर्स
3 श्री विनोद जी नायर फीनिक्स फसिलिटी प्रबंधन सर्वीसस

2. सुश्री ऐश्वर्या सुब्रमण्यन, समप्र ने बैठक में प्रतिभागियों का स्वागत किया और उक्त निविदा के संबंध में संभावित बोलीदाताओं से प्रश्न यदि कोई हो तो पूछने के लिए आमंत्रित किए। ठेकेदार द्वारा उठाए गए प्रश्नों और बैंक के स्पष्टीकरणों/टिप्पणियों का विवरण नीचे सारणीबद्ध किया गया है:

क्र.सं चर्चा के बिंदु बैंक के स्पष्टीकरण
रिसाव की स्थिति, नमी की मात्रा और क्या इसका परीक्षण किया गया है यह बताया गया कि बैंक के क्वार्टर के एक ब्लॉक में वॉटरप्रूफिंग का काम हाल ही में किया गया था और इसे संतोषजनक पाया गया था। इसके अलावा, विक्रेताओं को दरों को उद्धृत करने से पहले कार्य की प्रकृति और दायरे के बारे में समझने के लिए साइट का निरीक्षण करने के लिए सूचित किया गया था।
टाइल्स को बदलना/मोर्टार का उपयोग यह सूचित किया गया कि क्षतिग्रस्त/टूटी हुई/डीबॉन्डेड छत टाइलों को मौजूदा टाइलों के डिजाइन में उपयुक्त नई छत टाइलों से बदल दिया जाएगा। इसके अलावा, निविदा की शर्तों के अनुसार छत की टाइलों के खरीद चालान जमा करने पर इस प्रतिस्थापन में शामिल टाइलों की लागत अलग से प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा, सभी जोड़ों / कोनों / प्रवेश बिंदुओं, वर्षा जल / पाइप आउटलेट, टाइल पट्टी जोड़ों को पॉलिमर संशोधित मोर्टार के साथ ग्राउट किया जाना चाहिए, जैसा कि निविदा में वर्णित है।
स्टाम्प पेपर पर वारंटी जमा करना यह सूचित किया गया कि ठेकेदारों को इसे प्रस्तुत करना होगा और उन्हें निविदा दस्तावेज के निविदाकर्ताओं के लिए सामान्य अनुदेशों के तहत खंड 12 को संदर्भित करने की सूचना दी गई थी।
क्या अधिकृत अप्लिकेटेर्स के माध्यम से कार्य किया जा सकता है यह बताया गया कि बैंक के इंजीनियरों के परामर्श से अनुमोदित निर्माण/ जलरोधक रसायन निर्माताओं के अधिकृत अप्लिकेटेर्स के माध्यम से उनके विनिर्देशों और कार्यप्रणाली के अनुसार कार्य किया जाएगा।
सीपीपी पोर्टल पर स्पष्टीकरण बैंक द्वारा यह स्पष्ट किया गया था कि विक्रेता सीपीपी पोर्टल के ई-निविदा लिंक के माध्यम से बोली लगा सकते हैं और इसका उल्लेख निविदा दस्तावेज में किया गया है। विक्रेताओं में से एक, मेसर्स फीनिक्स फैसिलिटी ने पोर्टल में पंजीकरण नहीं कराया था, उनको जल्द से जल्द पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की सूचना दी गई थी, ताकि उन्हें निविदा प्रक्रिया में जोड़ा जा सके।

3. बोलीदाताओं को ध्यान देना चाहिए कि निविदा दस्तावेज में दर्शाए गए विवरण के साथ पूर्व-बोली बैठक के दौरान बैंक द्वारा प्रदान किए गए उपरोक्त सभी स्पष्टीकरण निविदा/संविदा का हिस्सा होंगे।

4. बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे संपन्न हुई।

क्षेत्रीय निदेशक
(केरल और लक्षद्वीप)


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष