बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

निविदा



ध्यान दे : सुव्यवस्थित प्रिंट आउट के लिए कृपया (1020.00 kb ) वर्शन अपनी मशीन पर डाउनलोड करें और फिर अपने पाठ को मुद्रित करने के लिए संबंधित साफ्टवेयर प्रयोग करें
भारतीय रिज़र्व बैंक, पर्यवेक्षण विभाग, केंद्रीय कार्यालय (डीओएस, सीओ), मुंबई द्वारा वर्ष 2026-27 यानी 01 अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2027 के लिए समवर्ती लेखा परीक्षक की नियुक्ति

(ई-निविदा संख्या आरबीआई/डीओएस-सीओ केंद्रीय कार्यालय विभाग/अन्य/1/26-27/ईटी/226[सीए डीओएस, सीओ की नियुक्ती])

भारतीय रिज़र्व बैंक, पर्यवेक्षण विभाग, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई (जिसे आगे "बैंक" कहा जाएगा), 01 अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2027 तक की अवधि के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक, पर्यवेक्षण विभाग, कें.का. क्लस्टर हेतु समवर्ती लेखा परीक्षक (कॉन्करेंट ऑडिटर) की नियुक्ति के लिए दो-बोली प्रणाली (तकनीकी और वित्तीय बोली) के तहत ई-निविदाएं आमंत्रित करता है। इसमें मूल्यांकन प्रणाली के तहत संतोषजनक कार्यनिष्पादन के अधीन, एक बार में एक वर्ष के लिए, अधिकतम दो और वर्षों के लिए पुनर्नियुक्ति का प्रावधान है।

आवेदकों को ई-निविदा संबंधी अनुदेशों के अनुसार, सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ, निर्धारित प्रारूप में 17 अगस्त, 2026 को 11:00 AM या उससे पहले अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करना है। केवल एसएसटीसी पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत निविदाएं ही उक्त प्रक्रिया के लिए स्वीकार की जाएंगी। उक्त तिथि और समय के बाद प्राप्त निविदाएं बैंक द्वारा स्वीकार नहीं की जाएंगी।

भाग-I (तकनीकी बोली) 17 अगस्त, 2026 को 3:00 PM बजे इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोली जाएगी। यदि उल्लिखित कोई भी तिथि छुट्टी घोषित की जाती है, तो अगला कार्य दिवस संबंधित उद्देश्य के लिए प्रभावी होगा

निविदा दस्तावेज़ वेबसाइट www.rbi.org.in के 'निविदाएं' खंड और www.mstcecommerce.com से डाउनलोड किया जा सकता है। इस निविदा के संबंध में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण केवल वेबसाइट/ई-पोर्टल पर ही अपलोड किया जाएगा। आवेदकों को किसी भी संशोधन/शुद्धिपत्र/स्पष्टीकरण के लिए उपर्युक्त वेबसाइट/ई-पोर्टल को नियमित रूप से देखना होगा।

प्रभारी मुख्य महाप्रबंधक
भारतीय रिज़र्व बैंक
पर्यवेक्षण विभाग, केंद्रीय कार्यालय

स्थान: मुंबई
दिनांक: 23 जुलाई, 2026


निविदा अनुसूची (एसओटी)

नोट: यह एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से की गई निविदा संबंधी पूछताछ है। इस निविदा में भाग लेने के लिए सिर्फ़ महाराष्ट्र के मुंबई क्षेत्र में स्थित श्रेणी-I की सीए फ़र्म ही पात्र हैं। आवेदन करने की इच्छुक पात्र फ़र्मों को एमएसटीसी पोर्टल (www.mstcecommerce.com) पर स्वयं को पंजीकृत करना होगा और केवल ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।

1 ई-निविदा संख्या RBI/DOS-CO Central Office Departments/Others/1/26-27/ET/226[Appointment of CA-DOS CO]
2 निविदा का माध्यम ई-अधिप्राप्ति प्रणाली
(ऑनलाइन भाग I – तकनीकी बोली एवं भाग II – www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi के माध्यम से वित्तीय बोली)
3 आरबीआई की वेबसाइट पर ई-निविदा आमंत्रित करने वाले नोटिस के डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने की तिथि 23 जुलाई 2026
4 बोली-पूर्व बैठक की तिथि 03 अगस्त 2026 11:00 AM
5 निविदा की अनुमानित राशि 92,000/- प्रति माह (जीएसटी के बगैर) अर्थात 11,04,000/- प्रति वर्ष (जीएसटी के बगैर)
6 सेवा (ट्रांजेक्शन) शुल्क ट्रांजेक्शन राशि का भुगतान एमएसटीसी भुगतान गेटवे/एनईएफ़टी/आरटीजीएस के माध्यम से एमएसटीसी लिमिटेड के पक्ष में किया जाना है।
7 बयाना जमा-राशि सभी बोलीदाताओं को भारतीय रिज़र्व बैंक के पक्ष में एनईएफ़टी के ज़रिए 22,080/- (अनुमानित लागत का 2%) जमा करने होंगे। एनईएफ़टी संबंधी जानकारी - लाभार्थी का नाम: भारतीय रिज़र्व बैंक; लाभार्थी खाता संख्या – 41869229908; आईएफ़एससी कोड – RBIS0COD001 (5वां, 9वां और 10वां अक्षर शून्य है, सातवां अक्षर अंग्रेज़ी अक्षर 'ओ' है) [नोट: एनईएफ़टी लेन-देन टिप्पणी में निविदा का नाम/कंपनी का नाम लिखें]
8 www.mstcecommerce.com/eprochome/rbi पर ई-निविदा (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) के ऑनलाइन जमा करने के प्रारंभ की तिथि। 24 जुलाई 2026
9 वेबसाइट पर ई-निविदा उपलब्ध होने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 11:00 AM
10 ई-निविदा (तकनीकी बोली और वित्तीय बोली) के ऑनलाइन जमा करने की समाप्ति की तिथि और समय। 17 अगस्त 2026 11:00 AM
11 भाग-I (तकनीकी बोली) खोलने की तिथि और समय 17 अगस्त 2026, 03:00 PM
12 भाग-II (वित्तीय बोली) खोलने की तिथि सिर्फ़ उन्हीं निविदाकर्ता(ओं) का भाग-II (वित्तीय बोली) इलेक्ट्रॉनिक रूप से खोला जाएगा, जिनके भाग-I (तकनीकी बोली) को भारतीय रिज़र्व बैंक, पर्यवेक्षण विभाग, केंद्रीय कार्यालय, मुंबई ने स्वीकार्य पाया है। ऐसे निविदाकर्ता(ओं) को उनके द्वारा दिए गए वैध ई-मेल के ज़रिए भाग-II (वित्तीय बोली) खोलने की तिथि के बारे में सूचित किया जाएगा।
13 भाग-II (वित्तीय बोली) खोलने का स्थान भारतीय रिज़र्व बैंक, पर्यवेक्षण विभाग, केंद्रीय कार्यालय, 20वीं मंज़िल, ई विंग, मेकर टावर, कफ़ परेड, मुंबई- 400005.


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष