प्रकाशन



2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए बैंक ऋण सर्वेक्षण

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंक ऋण सर्वेक्षण (बीएलएस)1 के 37वें दौर के परिणाम जारी किए, जो प्रमुख अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) के ऋण मापदंडों (अर्थात् ऋण मांग तथा ऋण संबंधी नियम एवं शर्तें) के संबंध में प्रमुख आर्थिक क्षेत्रकों2 के बारे में उनके गुणात्मक आकलन एवं अपेक्षाओं को दर्शाता है। सर्वेक्षण के नवीनतम दौर, जो 2026-27 की दूसरी तिमाही के दौरान आयोजित किया गया था, में वरिष्ठ ऋण अधिकारियों से 2026-27 की दूसरी तिमाही के ऋण मापदंडों के आकलन तथा 2026-27 की तीसरी एवं चौथी तिमाही और 2027-28 की पहली तिमाही के लिए उनकी अपेक्षाओं को शामिल किया गया।

विशेष:

क. 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए मूल्यांकन

  • बैंकरों ने 2026-27 की दूसरी तिमाही के दौरान अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रकों में ऋण मांग के प्रति बेहतर आशावाद व्यक्त किया (चार्ट 1 और सारणी 1)।

  • बैंकरों ने समग्र स्तर पर ऋण के नियमों एवं शर्तों में कुछ ढील का संकेत दिया (सारणी 2)।

ख. 2026-27 की तीसरी तिमाही के लिए अपेक्षाएं

  • 2026-27 की तीसरी तिमाही में कृषि क्षेत्र को छोड़कर सभी क्षेत्रकों में ऋण मांग को लेकर बैंकरों की अपेक्षाएं बेहतर हुईं, जिसका मुख्य कारण मौसमी मांग रही।

  • 2026-27 की तीसरी तिमाही के दौरान समग्र ऋण नियमों एवं शर्तों के पिछली तिमाही की तुलना में अपरिवर्तित रहने की अपेक्षा है (सारणी 1 और 2)।

ग. 2026-27 की चौथी तिमाही और 2027-28 की पहली तिमाही के लिए अपेक्षाएं

  • आगे चलकर, आगामी तिमाहियों में ऋण मांग को लेकर बैंकरों की अपेक्षाओं में निरंतर आशावाद दिखा (सारणी 3)।

Chart 1

सारणी 1: क्षेत्र-वार ऋण मांग - निवल प्रतिक्रिया3
(प्रतिशत)
क्षेत्र आकलन अवधि अपेक्षा अवधि
Q1:2026-27* Q2:2026-27 Q2:2026-27* Q3:2026-27
सभी क्षेत्र 32.1 46.7 37.5 43.3
कृषि 28.3 41.7 35.0 30.0
खनन एवं उत्खनन 8.9 0.0 5.4 12.1
विनिर्माण 34.5 46.7 39.7 50.0
अवसंरचना 41.4 36.7 34.5 40.0
सेवाएं 31.0 45.0 34.5 40.0
खुदरा/व्यक्तिगत 19.6 41.7 41.1 43.3
* पिछले दौर की प्रतिक्रिया पर आधारित।

सारणी 2: क्षेत्र-वार ऋण के नियम एवं शर्तें - निवल प्रतिक्रिया
(प्रतिशत)
क्षेत्र आकलन अवधि अपेक्षा अवधि
Q1:2026-27* Q2:2026-27 Q2:2026-27* Q3:2026-27
सभी क्षेत्र 14.8 16.7 16.7 16.7
कृषि 15.5 11.7 17.2 13.3
खनन एवं उत्खनन -3.7 0.0 -3.7 1.7
विनिर्माण 12.5 21.7 17.9 23.3
अवसंरचना 8.6 6.7 6.9 3.3
सेवाएं 21.4 20.0 17.9 16.7
खुदरा/व्यक्तिगत 21.2 19.6 19.2 22.4
* पिछले दौर की प्रतिक्रिया पर आधारित।

सारणी 3: विस्तारित अवधि के लिए क्षेत्र-वार अपेक्षाएं - निवल प्रतिक्रिया
(प्रतिशत)
क्षेत्र ऋण मांग ऋण के नियम एवं शर्तें
Q4:2026-27 Q1:2027-28 Q4:2026-27 Q1:2027-28
सभी क्षेत्र 50.0 43.3 15.0 15.0
कृषि 36.7 25.0 11.7 11.7
खनन एवं उत्खनन 8.6 8.6 0.0 0.0
विनिर्माण 43.3 46.7 20.0 18.3
अवसंरचना 40.0 35.0 10.0 8.3
सेवाएं 43.3 41.7 18.3 18.3
खुदरा/व्यक्तिगत 40.0 30.0 16.7 16.7

नोट: विस्तृत समय श्रृंखला आंकड़ों के लिए कृपया संलग्न एक्सेल फ़ाइल देखें।


1 अप्रैल-जून 2026 की संदर्भ अवधि के साथ बीएलएस के 36वें दौर के परिणाम 05 अगस्त 2026 को आरबीआई की वेबसाइट पर जारी किए गए थे। सर्वेक्षण के परिणाम उत्तरदाताओं के विचारों को दर्शाते हैं, जो कि आवश्यक रूप से रिज़र्व बैंक द्वारा साझा नहीं किए जाते हैं।.

2 सर्वेक्षण प्रश्नावली प्रमुख 30 एससीबी के बीच प्रसारित की जाती है, जो भारत में एससीबी द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक ऋण के लिए जिम्मेदार हैं।

3 निवल प्रतिक्रिया (एनआर) की गणना संबंधित मापदंड में वृद्धि/आशावाद की सूचना देने वाले बैंकों के प्रतिशत तथा कमी/निराशावाद की सूचना देने वाले बैंकों के प्रतिशत के अंतर के रूप में की जाती है। ऋण मांग/ऋण के नियम एवं शर्तें मापदंडों के लिए क्रमशः 5-बिंदु पैमाने पर समग्र प्रतिशत प्रतिक्रियाओं से एनआर की गणना हेतु +1.0, 0.5, 0, -0.5 और -1.0 के भार निर्धारित किए गए हैं, अर्थात् उल्लेखनीय वृद्धि/काफ़ी ढील, मध्यम वृद्धि/कुछ ढील, कोई परिवर्तन नहीं, मध्यम कमी/कुछ सख्ती तथा उल्लेखनीय कमी/काफ़ी सख्ती। एनआर का दायरा -100 से 100 के बीच होता है। शून्य से अधिक कोई भी मान विस्तार/आशावाद तथा शून्य से कम कोई भी मान संकुचन/निराशावाद को दर्शाता है। ऋण मांग में वृद्धि को आशावाद माना जाता है (सारणी 1), जबकि ऋण के नियम एवं शर्तों के लिए निवल प्रतिक्रिया का धनात्मक मान सहज नियम एवं शर्तों को दर्शाता है (सारणी 2)।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष