बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रकाशन



समष्टि आर्थिक संकेतकों पर पेशेवर पूर्वानुमानकर्ताओं का सर्वेक्षण – 101वें चक्र का परिणाम

रिज़र्व बैंक द्वारा पेशेवर पूर्वानुमानकर्ताओं का सर्वेक्षण (एसपीएफ) सितंबर 2007 से किया जाता रहा है। जुलाई 2026 के दौरान 101वें चक्र के सर्वेक्षण में छियालीस पैनलकारों ने भाग लिया। सर्वेक्षण परिणाम माध्यिका (मीडियन) पूर्वानुमान के संदर्भ में प्रस्तुत किए गए हैं और सारांश आंकड़े अनुबंध 1-7 में दिए गए हैं।

विशेष:

1. उत्पादन

  • वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वर्ष 2026-27 में 6.6 प्रतिशत और वर्ष 2027-28 में 7.0 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है (सारणी 1)।

  • एसपीएफ़ पैनलकारों ने वर्ष 2026-27 के लिए जीडीपी वृद्धि का पूर्वानुमान 6.0-7.2 प्रतिशत की सीमा (रेंज) में दिया और वर्ष 2027-28 के लिए 6.5-7.8 प्रतिशत की सीमा में दिया (अनुबंध 1 और 2)।

  • पूर्वानुमानकर्ताओं ने वास्तविक जीडीपी वृद्धि की उच्चतम संभावना 2026-27 के लिए 6.5–6.9 प्रतिशत की सीमा में और 2027-28 के लिए 7.0-7.4 प्रतिशत की सीमा में बताई है (चार्ट 1)।

टिप्पणी: वितरण का कुछ भाग इस चार्ट में प्रस्तुत नहीं किया गया है, लेकिन विस्तृत संभावना वितरण अनुबंध 6 में दिया गया है।

  • वर्ष 2026-27 के लिए अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई) और वास्तविक सकल स्थायी पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ) में वार्षिक वृद्धि 6.8 प्रतिशत प्रत्येक की उम्मीद है; और 2027-28 के लिए दोनों की उम्मीद क्रमशः 7.1 प्रतिशत और 7.0 प्रतिशत है।

सारणी 1: वास्तविक जीडीपी, जीवीए और कारकों में वृद्धि का माध्यिका पूर्वानुमान
(प्रतिशत में)
  2026-27 2027-28
वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.6
(+0.1)
7.0
(+0.1)
क. वास्तविक निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई) 6.8
(0.0)
7.1
(+0.1)
ख. वास्तविक सकल स्थायी पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ) 6.8
(+0.3)
7.0
(+0.1)
वर्तमान मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय 10.9
(+0.7)
10.5
(-0.2)
वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) 6.6
(0.0)
7.0
(+0.1)
क. कृषि तथा उससे संबंधित गतिविधियां 2.4
(0.0)
3.3
(+0.1)
ख. उद्योग 6.9
(+0.1)
7.6
(+0.2)
ग. सेवाएं 8.0
(+0.3)
8.0
(+0.2)
सकल बचत दर
(सकल राष्ट्रीय प्रयोज्य आय का प्रतिशत)
33.3
(+0.4)
33.5
(+0.4)
सकल पूंजी निर्माण (जीसीएफ) दर
(वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत)
34.8
(+0.5)
35.0
(+0.4)
टिप्पणी: कोष्ठक में दिए गए आंकड़े पिछले एसपीएफ़ चक्र के सापेक्ष माध्यिका पूर्वानुमान में संशोधन (प्रतिशत अंक) की सीमा दर्शाते हैं (1-4 सारणियों के लिए लागू) ।
  • त्रैमासिक पथ के संदर्भ में, वास्तविक जीडीपी वृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान 6.8 प्रतिशत रहने की उम्मीद है; और अगली चार तिमाहियों में 6.4-7.0 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है (सारणी 2)।

सारणी 2: तिमाही वास्तविक जीडीपी, जीवीए और कारकों में वृद्धि का माध्यिका पूर्वानुमान
(प्रतिशत में)
  Q1:2026-27 Q2:2026-27 Q3:2026-27 Q4:2026-27 Q1:2027-28
वास्तविक जीडीपी 6.8
(+0.3)
6.5
(+0.1)
6.4
(-0.3)
6.8
(-0.2)
7.0
a. वास्तविक पीएफसीई 6.8
(0.0)
6.7
(+0.2)
6.8
(-0.1)
7.0
(0.0)
7.0
b. वास्तविक जीएफसीएफ 7.2
(+0.3)
6.6
(0.0)
6.8
(0.0)
7.3
(+0.3)
7.4
वास्तविक जीवीए 6.7
(+0.2)
6.6
(+0.2)
6.5
(0.0)
6.8
(0.0)
7.0

2. मुद्रास्फीति

  • वार्षिक हेडलाइन मुद्रास्फीति, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संयुक्त सामान्य (सीपीआई) पर आधारित, वर्ष 2026-27 में 5.0 प्रतिशत और वर्ष 2027-28 में 4.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद है (अनुबंध 1 और 2)।

  • हेडलाइन सीपीआई मुद्रास्फीति (वर्ष-दर-वर्ष) 2026-27 की दूसरी तिमाही के दौरान 4.8 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इसके बाद, 2026-27 की तीसरी तिमाही में इसके बढ़कर 5.7 प्रतिशत; चौथी तिमाही में घटकर 5.3 प्रतिशत, और फिर 2027-28 की पहली तिमाही में घटकर 5.2 प्रतिशत होने की उम्मीद है (सारणी 3)।

  • उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जिसमें खाद्य और ईंधन2 को सम्मिलित नहीं किया जाता, वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के दौरान 4.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है; इसके बाद यह अगली तीन तिमाहियों में 4.2-4.5 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद है।

सारणी 3: तिमाही मुद्रास्फीति का माध्यिका पूर्वानुमान
(प्रतिशत में)
  Q2:2026-27 Q3:2026-27 Q4:2026-27 Q1:2027-28
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संयुक्त (सामान्य) पर आधारित मुद्रास्फीति 4.8
(-0.1)
5.7
(+0.2)
5.3
(+0.1)
5.2
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जिसमें खाद्य और ईंधन# को सम्मिलित नहीं किया जाता है 4.2
(-0.2)
4.5
(-0.2)
4.3
(-0.2)
4.2
थोक मूल्य सूचकांक (सभी वस्‍तुएं) पर आधारित मुद्रास्फीति 9.3
(+0.3)
8.6
(+0.7)
6.8
(+0.3)
2.6
थोक मूल्य सूचकांक गैर खाद्य उत्पादित उत्पाद पर आधारित मुद्रास्फीति 7.5
(+2.0)
7.2
(+1.9)
5.6
(+1.3)
3.7
  • पूर्वानुमानकर्ताओं ने 2026-27 की दूसरी तिमाही में मुख्य सीपीआई मुद्रास्फीति के 4.5-4.9 प्रतिशत की सीमा में रहने की सबसे अधिक संभावना जताई है; तीसरी तिमाही के दौरान यह 5.5-5.9 प्रतिशत की सीमा में; और 2026-27 के चौथी और 2027-28 के पहली तिमाही के दौरान इसके 5.0-5.4 प्रतिशत की सीमा में होने की संभावना दी है (चार्ट 2)।

टिप्पणी: वितरण का कुछ भाग इस चार्ट में प्रस्तुत नहीं किया गया है, लेकिन विस्तृत संभावना वितरण अनुबंध 7 में दिया गया है।

3. बाह्य क्षेत्र

  • वर्ष 2026-27 के दौरान व्यापारिक निर्यात और आयात में, अमेरिकी डॉलर में, क्रमशः 7.0 प्रतिशत और 9.9 प्रतिशत वृद्धि होने का अनुमान है, और वर्ष 2027-28 के दौरान क्रमशः 4. 6 प्रतिशत और 4. 7 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है (सारणी 4)।

  • चालू खाता घाटा (सीएडी) 2026-27 के लिए 1.4 प्रतिशत (वर्तमान बाजार मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद का) और 2027-28 के लिए 1.1 प्रतिशत होने की उम्मीद है।

सारणी 4: चयनित बाह्य क्षेत्र परिवर्तियों का माध्यिका पूर्वानुमान
  2026-27 2027-28
व्यापारिक निर्यात अमेरिकी डॉलर में (वार्षिक वृद्धि प्रतिशत में) 7.0
(+2.0)
4.6
(-0.1)
व्यापारिक आयात अमेरिकी डॉलर में (वार्षिक वृद्धि प्रतिशत में) 9.9
(-0.6)
4.7
(+0.1)
चालू खाता शेष (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी के प्रतिशत मे) -1.4
(+0.7)
-1.1
(+0.1)

भारतीय रिज़र्व बैंक पेशेवर पूर्वानुमानकर्ताओं के सर्वेक्षण के इस चक्र में निम्नलिखित पैनलकारों को उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद देता है:

आस्था गुडवानी (बार्कलेज बैंक पीएलसी), अभिषेक गुप्ता (ब्लूमबर्ग इकोनॉमिक्स), अदिति नायर (आईसीआरए लिमिटेड), आदित्य व्यास (एसटीसीआई प्राइमरी डीलर लिमिटेड), अनुराधा पटनायक (मुंबई विश्वविद्यालय), अनुराग चंद्रा (बीएचपी), बैंक ऑफ अमेरिका, क्रिसिल लिमिटेड, देबोपम चौधुरी (पिरामल फाइनेंस लिमिटेड), देवेंद्र कुमार पंत (इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च), गरिमा कपूर और सुभांकर सान्याल (एलारा सिक्योरिटीज), गौरा सेन गुप्ता (आईडीएफसी फर्स्ट बैंक), गौरव कपूर (इंडसइंड बैंक लिमिटेड), आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज प्राइमरी डीलरशिप, जानकी समंत (सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी प्राइवेट लिमिटेड), कनिका पसरीचा (यूनियन बैंक ऑफ इंडिया), माधवी अरोड़ा (एम्के ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड), मीनाक्षी चक्रबर्ती (महिंद्रा एंड महिंद्रा), मॉर्गन स्टैनले, राधिका पिपलानी (मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड), रजनी सिन्हा (केयरएज रेटिंग्स), रुमकी मजूमदार (डेलॉइट), साक्षी गुप्ता (एचडीएफसी बैंक), समीरन चक्रबर्ती (सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड), शैलेश केजरीवाल (360 वन कैपिटल मार्केट प्राइवेट लिमिटेड), शुभदा राव (क्वांटइको रिसर्च), सिद्धार्थ कोठारी (सुनिधि सिक्योरिटीज एंड फाइनेंस लिमिटेड), सौम्य कांति घोष (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया), सुवोदीप राक्षित (कोटक सिक्योरिटीज), टीएसी इकोनॉमिक्स, तन्वी गुप्ता जैन (यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड), तीर्थंकर पटनायक (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज), उपासना भारद्वाज (कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड), विक्रम छाबड़ा (360 वन एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड) और विक्रम मुरारका (क्षितिज कंसल्टेंसी सर्विसेज)।

रिज़र्व बैंक उन ग्यारह अन्य पैनलकारों के योगदान को भी स्वीकार करता है, जो अपना नाम प्रकाशित नहीं करना चाहते हैं।


अनुबंध 1: वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक पूर्वानुमान
  मुख्य समष्टि-आर्थिक संकेतक वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक पूर्वानुमान
औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम पहली
चौथाई
तीसरी
चौथाई
1 स्थिर मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 6.6 6.6 7.2 6.0 6.5 6.7
क. स्थिर मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 6.8 6.8 7.6 5.6 6.6 7.0
ख. स्थिर मूल्यों पर सकल स्थायी पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 6.8 6.8 8.6 4.6 6.5 7.3
2 वर्तमान मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 11.0 10.9 14.0 8.2 9.8 12.1
3 सकल पूंजी निर्माण (जीसीएफ) दर (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 34.7 34.8 36.2 33.0 34.1 35.1
4 स्थिर मूल्यों पर सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 6.6 6.6 7.5 6.1 6.5 6.8
क. स्थिर मूल्यों पर कृषि तथा उससे संबंधित गतिविधियां: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 2.4 2.4 4.8 1.2 2.0 2.7
ख. स्थिर मूल्यों पर उद्योग: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 6.8 6.9 9.6 3.4 6.2 7.2
ग. स्थिर मूल्यों पर सेवाएं: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 8.0 8.0 10.0 6.5 7.7 8.4
5 सकल बचत दर (सकल राष्ट्रीय प्रयोज्य आय का प्रतिशत) - वर्तमान मूल्यों पर 33.1 33.3 35.0 30.0 32.9 34.0
6 केंद्र सरकार का वित्तीय घाटा (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 4.5 4.5 5.0 4.3 4.3 4.7
7 संयुक्त सकल वित्तीय घाटा (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 7.6 7.6 8.6 6.9 7.5 7.7
8 बैंक ऋण –अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 14.5 15.0 18.0 11.0 13.0 15.7
9 10-वर्षीय केंद्र सरकार की प्रतिभूतियों पर प्रतिफल (समाप्त अवधि) 7.0 7.0 7.5 6.4 6.9 7.1
10 91-दिवसीय केंद्र सरकार की खजाना बिल पर प्रतिफल (समाप्त अवधि) 5.8 5.8 6.4 5.4 5.5 6.0
11 व्यापारिक निर्यात (अमेरिकी डॉलर में भुगतान संतुलन के आधार पर): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 7.1 7.0 15.5 0.5 4.4 8.5
12 व्यापारिक आयात (अमेरिकी डॉलर में भुगतान संतुलन के आधार पर): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 9.9 9.9 16.1 5.3 8.5 11.4
13 चालू खाता शेष (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) -51.6 -53.0 -18.0 -85.0 -60.0 -41.0
क. चालू खाता शेष (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) -1.3 -1.4 -0.4 -2.1 -1.5 -1.0
14 समग्र भुगतान संतुलन (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) 20.0 25.4 70.0 -78.6 20.0 40.2
15 उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संयुक्त (सामान्य) पर आधारित मुद्रास्फीति 4.9 5.0 5.5 3.0 4.8 5.1
16 उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जिसमें खाद्य और ईंधन# को सम्मिलित नहीं किया जाता है 4.3 4.3 5.0 3.8 4.2 4.5
17 थोक मूल्य सूचकांक (सभी वस्‍तुएं) पर आधारित मुद्रास्फीति 8.1 8.0 10.0 3.1 7.6 9.1
18 थोक मूल्य सूचकांक गैर खाद्य उत्पादित उत्पाद पर आधारित मुद्रास्फीति 6.4 6.7 10.0 2.6 5.6 7.3
नोट: # : नई CPI (2024=100) सीरीज़ में 'ईंधन' (Fuel) दो कैटेगरी को दिखाता है: 'बिजली, गैस और अन्य ईंधन'; और 'निजी ट्रांसपोर्ट के साधनों के लिए ईंधन और लुब्रिकेंट', जिसमें 'पेट्रोल', 'डीज़ल' और 'अन्य प्राकृतिक गैस (CNG)' शामिल हैं।

अनुबंध 2: वर्ष 2027-28 के लिए वार्षिक पूर्वानुमान
  मुख्य समष्टि-आर्थिक संकेतक वर्ष 2027-28 के लिए वार्षिक पूर्वानुमान
औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम पहली
चौथाई
तीसरी
चौथाई
1 स्थिर मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 7.0 7.0 7.8 6.5 6.9 7.2
क. स्थिर मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 7.1 7.1 7.9 6.0 6.9 7.3
ख. स्थिर मूल्यों पर सकल स्थायी पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 7.1 7.0 9.0 5.1 6.9 7.4
2 वर्तमान मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 10.4 10.5 12.6 8.0 9.5 11.0
3 सकल पूंजी निर्माण (जीसीएफ) दर (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 35.2 35.0 36.7 34.5 34.7 35.3
4 स्थिर मूल्यों पर सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 7.0 7.0 7.9 6.4 6.8 7.2
क. स्थिर मूल्यों पर कृषि तथा उससे संबंधित गतिविधियां: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 3.2 3.3 4.0 2.4 3.0 3.5
ख. स्थिर मूल्यों पर उद्योग: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 7.5 7.6 9.0 6.5 7.1 7.8
ग. स्थिर मूल्यों पर सेवाएं: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 8.0 8.0 9.0 6.5 7.7 8.2
5 सकल बचत दर (सकल राष्ट्रीय प्रयोज्य आय का प्रतिशत) - वर्तमान मूल्यों पर 33.3 33.5 34.9 30.0 33.1 34.4
6 केंद्र सरकार का वित्तीय घाटा (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 4.4 4.3 4.7 4.2 4.2 4.5
7 संयुक्त सकल वित्तीय घाटा (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 7.3 7.3 7.8 7.0 7.1 7.4
8 बैंक ऋण –अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 13.3 13.5 17.0 10.5 12.1 14.0
9 10-वर्षीय केंद्र सरकार की प्रतिभूतियों पर प्रतिफल (समाप्त अवधि) 7.0 7.0 7.5 6.4 6.9 7.1
10 91-दिवसीय केंद्र सरकार की खजाना बिल पर प्रतिफल (समाप्त अवधि) 5.9 6.0 6.5 5.4 5.7 6.2
11 व्यापारिक निर्यात (अमेरिकी डॉलर में भुगतान संतुलन के आधार पर): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 4.5 4.6 9.5 -4.4 2.3 6.6
12 व्यापारिक आयात (अमेरिकी डॉलर में भुगतान संतुलन के आधार पर): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 4.5 4.7 10.0 -5.9 2.5 7.0
13 चालू खाता शेष (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) -46.2 -48.0 -19.3 -74.8 -61.6 -31.0
क. चालू खाता शेष (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) -1.0 -1.1 -0.4 -1.8 -1.4 -0.7
14 समग्र भुगतान संतुलन (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) -3.2 -9.0 35.2 -38.5 -18.8 7.5
15 उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संयुक्त (सामान्य) पर आधारित मुद्रास्फीति 4.5 4.5 5.7 3.0 4.3 4.7
16 उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जिसमें खाद्य और ईंधन# को सम्मिलित नहीं किया जाता है 4.2 4.0 5.5 3.2 4.0 4.3
17 थोक मूल्य सूचकांक (सभी वस्‍तुएं) पर आधारित मुद्रास्फीति 3.7 3.5 9.0 1.5 3.0 4.5
18 थोक मूल्य सूचकांक गैर खाद्य उत्पादित उत्पाद पर आधारित मुद्रास्फीति 3.9 3.2 10.0 1.1 2.9 4.3
नोट: # : नई CPI (2024=100) सीरीज़ में 'ईंधन' (Fuel) दो कैटेगरी को दिखाता है: 'बिजली, गैस और अन्य ईंधन'; और 'निजी ट्रांसपोर्ट के साधनों के लिए ईंधन और लुब्रिकेंट', जिसमें 'पेट्रोल', 'डीज़ल' और 'अन्य प्राकृतिक गैस (CNG)' शामिल हैं।

अनुबंध 3: Q1:2026-27 से Q1:2027-28 का त्रैमासिक पूर्वानुमान
  मुख्य समष्टि-आर्थिक संकेतक त्रैमासिक पूर्वानुमान
Q1: 2026-27 Q2: 2026-27 Q3: 2026-27
औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम
1 स्थिर मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 6.7 6.8 7.6 5.9 6.5 6.5 7.0 5.7 6.4 6.4 7.7 5.4
क. स्थिर मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 6.8 6.8 8.5 5.7 6.7 6.7 8.0 5.2 6.7 6.8 7.9 5.0
ख. स्थिर मूल्यों पर सकल स्थायी पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 7.7 7.2 12.0 5.5 6.7 6.6 10.0 4.7 7.1 6.8 10.0 5.2
2 वर्तमान मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 10.3 10.7 13.3 7.5 10.3 11.0 12.7 5.1 10.9 11.0 14.9 6.8
3 सकल स्थायी पूंजी निर्माण दर (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 32.7 32.4 35.4 30.5 34.4 34.5 39.4 30.5 31.5 30.5 35.5 29.5
4 स्थिर मूल्यों पर सकल मूल्य वर्धन (जीवीए): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 6.7 6.7 7.7 6.0 6.6 6.6 7.4 5.9 6.5 6.5 7.6 5.6
क. स्थिर मूल्यों पर कृषि तथा उससे संबंधित गतिविधियां: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 2.6 2.5 3.9 1.4 2.3 2.2 5.3 0.9 2.3 2.1 5.4 1.0
ख. स्थिर मूल्यों पर उद्योग: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 6.7 6.3 9.0 4.6 6.4 6.4 9.0 4.7 7.0 6.9 9.5 5.4
ग. स्थिर मूल्यों पर सेवाएं: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 8.1 8.0 10.0 6.0 7.8 7.8 9.2 6.6 8.0 8.0 9.3 6.6
5 औद्योगिक उत्पादन सूचकांक: त्रैमासिक औसत वृद्धि (प्रतिशत) - - - - 4.2 4.3 7.0 2.3 4.5 4.8 6.2 2.5
6 व्यापारिक निर्यात - भुगतान संतुलन के आधार पर (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) 128.0 129.6 131.6 115.0 119.7 117.5 133.7 110.0 120.8 118.9 141.2 110.6
7 व्यापारिक आयात - भुगतान संतुलन के आधार पर (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) 215.0 216.2 219.2 200.0 217.6 217.2 240.0 202.6 221.7 223.0 239.3 205.3
8 रुपया प्रति अमेरिकी डॉलर विनिमय दर (समाप्त अवधि) - - - - 95.4 95.5 97.0 92.0 95.5 96.0 98.0 87.8
9 कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) मूल्य (अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल) (समाप्त अवधि) - - - - 85.7 85.0 125.0 70.5 81.6 80.0 110.0 68.7
10 नीति रिपो दर (समाप्त अवधि) - - - - 5.27 5.25 5.75 5.25 5.40 5.25 5.75 5.25

  मुख्य समष्टि-आर्थिक संकेतक त्रैमासिक पूर्वानुमान
Q4: 2026-27 Q1: 2027-28
औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम
1 स्थिर मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 6.8 6.8 7.5 5.9 7.1 7.0 8.1 6.0
क. स्थिर मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 6.8 7.0 8.0 5.7 7.0 7.0 7.8 6.3
ख. स्थिर मूल्यों पर सकल स्थायी पूंजी निर्माण (जीएफसीएफ): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 7.4 7.3 9.5 5.9 7.5 7.4 10.2 5.5
2 वर्तमान मूल्यों पर निजी अंतिम उपभोग व्यय: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 10.5 11.4 13.8 4.9 10.4 10.6 13.4 6.6
3 सकल स्थायी पूंजी निर्माण दर (वर्तमान बाजार मूल्यों पर जीडीपी का प्रतिशत) 31.9 31.6 36.1 29.5 32.4 32.0 35.3 30.0
4 स्थिर मूल्यों पर सकल मूल्य वर्धन (जीवीए): वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 6.7 6.8 7.4 5.8 7.0 7.0 7.9 6.2
क. स्थिर मूल्यों पर कृषि तथा उससे संबंधित गतिविधियां: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 2.5 2.5 5.0 0.7 2.6 3.0 3.7 0.4
ख. स्थिर मूल्यों पर उद्योग: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 7.3 7.3 10.6 5.5 7.4 7.2 9.3 6.0
ग. स्थिर मूल्यों पर सेवाएं: वार्षिक वृद्धि (प्रतिशत) 8.0 8.1 9.0 6.6 8.1 8.1 9.0 6.9
5 औद्योगिक उत्पादन सूचकांक: त्रैमासिक औसत वृद्धि (प्रतिशत) 4.6 4.7 6.9 2.9 4.5 4.7 5.4 2.8
6 व्यापारिक निर्यात - भुगतान संतुलन के आधार पर (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) 121.8 121.6 136.6 115.0 126.4 126.1 139.4 110.0
7 व्यापारिक आयात - भुगतान संतुलन के आधार पर (बिलियन अमेरिकी डॉलर में) 214.8 211.0 233.0 202.6 223.2 225.0 241.1 207.3
8 रुपया प्रति अमेरिकी डॉलर विनिमय दर (समाप्त अवधि) 95.4 96.0 98.5 86.3 96.0 96.5 100.0 85.0
9 कच्चे तेल (भारतीय बास्केट) मूल्य (अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल) (समाप्त अवधि) 76.7 75.0 90.2 60.0 75.8 75.0 90.0 60.0
10 नीति रिपो दर (समाप्त अवधि) 5.50 5.50 6.00 5.25 5.65 5.75 6.25 5.25

अनुबंध 4: सीपीआई संयुक्त मुद्रास्फीति के पूर्वानुमान
(प्रतिशत)
  उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संयुक्त (सामान्य) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जिसमें खाद्य और ईंधन# को सम्मिलित नहीं किया जाता है
औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम
Q2:2026-27 4.8 4.8 6.1 3.9 4.2 4.2 5.1 3.5
Q3:2026-27 5.6 5.7 7.0 3.9 4.5 4.5 5.4 3.5
Q4:2026-27 5.3 5.3 6.0 3.7 4.3 4.3 5.2 3.7
Q1:2027-28 5.1 5.2 6.0 2.8 4.4 4.2 5.3 3.8
नोट: # : नई CPI (2024=100) सीरीज़ में 'ईंधन' (Fuel) दो कैटेगरी को दिखाता है: 'बिजली, गैस और अन्य ईंधन'; और 'निजी ट्रांसपोर्ट के साधनों के लिए ईंधन और लुब्रिकेंट', जिसमें 'पेट्रोल', 'डीज़ल' और 'अन्य प्राकृतिक गैस (CNG)' शामिल हैं।

अनुबंध 5: थोक मूल्य सूचकांक मुद्रास्फीति के पूर्वानुमान
(प्रतिशत)
  थोक मूल्य सूचकांक (सभी वस्‍तुएं) थोक मूल्य सूचकांक गैर-खाद्य उत्पादित उत्पाद पर आधारित
औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम औसत माध्यिका अधिकतम न्यूनतम
Q2:2026-27 8.8 9.3 11.3 3.4 7.2 7.5 10.2 2.9
Q3:2026-27 8.2 8.6 10.6 3.1 6.8 7.2 10.0 3.5
Q4:2026-27 6.7 6.8 9.5 2.3 5.2 5.6 10.0 1.1
Q1:2027-28 3.3 2.6 8.0 -0.5 4.1 3.7 10.0 1.1

अनुबंध 6: वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (रियल जीडीपी) वृद्धि दर के संभावित परिणामों से जुड़ी औसत संभावनाएं
विकास सीमा 2026-27 के लिए पूर्वानुमान 2027-28 के लिए पूर्वानुमान
12.0 प्रतिशत या इससे ऊपर 0.00 0.00
11.5 - 11.9 प्रतिशत 0.00 0.00
11.0 - 11.4 प्रतिशत 0.00 0.00
10.5 - 10.9 प्रतिशत 0.00 0.00
10.0 - 10.4 प्रतिशत 0.00 0.00
9.5 - 9.9 प्रतिशत 0.00 0.00
9.0 - 9.4 प्रतिशत 0.00 0.00
8.5 - 8.9 प्रतिशत 0.00 0.00
8.0 - 8.4 प्रतिशत 0.01 0.02
7.5 - 7.9 प्रतिशत 0.03 0.12
7.0 - 7.4 प्रतिशत 0.17 0.39
6.5 - 6.9 प्रतिशत 0.54 0.35
6.0 - 6.4 प्रतिशत 0.22 0.09
5.5 - 5.9 प्रतिशत 0.03 0.02
5.0 - 5.4 प्रतिशत 0.01 0.01
4.5 - 4.9 प्रतिशत 0.00 0.00
4.0 - 4.4 प्रतिशत 0.00 0.00
3.5 - 3.9 प्रतिशत 0.00 0.00
3.0 - 3.4 प्रतिशत 0.00 0.00
2.5 - 2.9 प्रतिशत 0.00 0.00
2.0 - 2.4 प्रतिशत 0.00 0.00
1.5 - 1.9 प्रतिशत 0.00 0.00
1.0 - 1.4 प्रतिशत 0.00 0.00
0.5 - 0.9 प्रतिशत 0.00 0.00
0.0 - 0.4 प्रतिशत 0.00 0.00
0.0 प्रतिशत से नीचे 0.00 0.00
टिप्पणी: संभावनाओं का योग पूर्णांकित होने के कारण एक तक नहीं जोड़ सकता है।

अनुबंध 7: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक संयुक्त (सामान्य) मुद्रास्फीति के संभावित परिणामों से जुड़ी औसत संभावनाएं
मुद्रास्फीति सीमा Q2:2026-27 के लिए पूर्वानुमान Q3:2026-27 के लिए पूर्वानुमान Q4:2026-27 के लिए पूर्वानुमान Q1:2027-28 के लिए पूर्वानुमान
9.0 प्रतिशत या इससे ऊपर 0.00 0.00 0.00 0.00
8.5 – 9.0 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
8.0 – 8.4 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
7.5 - 7.9 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
7.0 - 7.4 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.03
6.5 - 6.9 प्रतिशत 0.00 0.01 0.02 0.02
6.0 - 6.4 प्रतिशत 0.03 0.17 0.06 0.09
5.5 - 5.9 प्रतिशत 0.08 0.37 0.22 0.12
5.0 - 5.4 प्रतिशत 0.29 0.30 0.37 0.35
4.5 - 4.9 प्रतिशत 0.42 0.09 0.21 0.27
4.0 - 4.4 प्रतिशत 0.15 0.02 0.08 0.09
3.5 - 3.9 प्रतिशत 0.03 0.02 0.03 0.03
3.0 - 3.4 प्रतिशत 0.00 0.01 0.01 0.01
2.5 - 2.9 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
2.0 - 2.4 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
1.5 - 1.9 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
1.0 - 1.4 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
0.5 - 0.9 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
0.0 - 0.4 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
-0.5 - -0.1 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
-1.0 - -0.6 प्रतिशत 0.00 0.00 0.00 0.00
-1.0 प्रतिशत से नीचे 0.00 0.00 0.00 0.00
टिप्पणी: संभावनाओं का योग पूर्णांकित होने के कारण एक तक नहीं जोड़ सकता है।

टिप्पणी: सीपीआई: उपभोक्ता मूल्य सूचकांक; जीडीपी: सकल घरेलू उत्पाद; जीएफसीएफ: सकल स्थायी पूंजी निर्माण; जीवीए: सकल मूल्य वर्धन; आईआईपी: औद्योगिक उत्पादन सूचकांक; पीएफसीई: निजी अंतिम उपभोग व्यय; डब्ल्यूपीआई: थोक मूल्य सूचकांक।


1 सर्वेक्षण के परिणाम उत्तरदाताओं के विचारों को दर्शाते हैं, जो जरूरी नहीं कि रिज़र्व बैंक द्वारा साझा किए गए हों। पिछले सर्वेक्षण चक्र के परिणाम बैंक की वेबसाइट पर जून 05, 2026 को जारी किए गए थे।

2 #: नई CPI (2024=100) सीरीज़ में ईंधन को दो कैटेगरी में बांटा गया है: ‘बिजली, गैस और अन्य ईंधन’ और ‘निजी वाहनों के लिए ईंधन और लुब्रिकेंट’ (जिसमें पेट्रोल, डीज़ल और अन्य प्राकृतिक गैस (CNG) शामिल हैं)।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष