26 मार्च 2025
2025-2026 के लिए मौद्रिक नीति समिति की बैठकों की समय-सारणी
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45ज़ेडआई के अनुसार, यह निर्णय लिया गया है कि 2025-26 के दौरान मौद्रिक नीति समिति की बैठकें निम्नलिखित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी:
| 2025-26 के लिए मौद्रिक नीति समिति की बैठकों की तिथियां |
| 7, 8 और 9 अप्रैल 2025 |
| 4, 5 और 6 जून 2025 |
| 5, 6 और 7 अगस्त 2025 |
| 29, 30 सितंबर और 1 अक्तूबर 2025 |
| 3, 4 और 5 दिसंबर 2025 |
| 4, 5 और 6 फरवरी 2026 |
(पुनीत पंचोली)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/2464 |