Click here to Visit the RBI’s new website

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(312 kb )
भारतीय रिज़र्व बैंक ने अभ्युदय सहकारी बैंक लिमिटेड के परामर्शदाताओं की समिति का पुनर्गठन किया

14 मार्च 2024

भारतीय रिज़र्व बैंक ने अभ्युदय सहकारी बैंक लिमिटेड के परामर्शदाताओं की समिति
का पुनर्गठन किया

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 24 नवंबर 2023 को अपनी प्रेस प्रकाशनी के माध्यम से, 12 महीने की अवधि के लिए अभ्युदय सहकारी बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल के अधिक्रमण की घोषणा की थी और और इस अवधि के दौरान बैंक के मामलों का प्रबंधन करने के लिए श्री सत्य प्रकाश पाठक को "प्रशासक" नियुक्त किया था। प्रशासक को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सहायता के लिए एक "परामर्शदाताओं की समिति" का भी गठन किया गया था।

4 मार्च 2024 से व्यक्तिगत कारणों से "परामर्शदाताओं की समिति" से श्री महेंद्र छाजेड़ के त्याग-पत्र के परिणामस्वरूप, समिति का पुनर्गठन करने और श्री देवेन्द्र कुमार को उनके स्थान पर तत्काल प्रभाव से "परामर्शदाताओं की समिति" के सदस्य के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। "परामर्शदाताओं की समिति" में अब निम्नलिखित सदस्य शामिल होंगे:

(i) श्री देवेन्द्र कुमार (पूर्व मुख्य महाप्रबंधक, एसबीआई);

(ii) श्री वेंकटेश हेगड़े (पूर्व महाप्रबंधक, एसबीआई);

(iii) श्री सुहास गोखले (पूर्व एमडी, कॉसमॉस को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड)।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/2055


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष