Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(377 kb )
भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), जून 2022

30 सितंबर 2022

भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति (आईआईपी), जून 2022

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने जून 2022 के अंत[1] में भारत की अंतरराष्ट्रीय निवेश स्थिति से संबंधित आंकड़े जारी किए।

जून 2022 के अंत में भारत की आईआईपी की मुख्य विशेषताएं

  1. भारत पर अनिवासियों के निवल दावे 2022-23 की पहली तिमाही के दौरान 0.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर सीमांत रूप से बढ़कर जून 2022 में 359.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गए।

  2. अप्रैल-जून 2022 के दौरान, भारतीय निवासियों की समुद्रपारीय वित्तीय आस्तियों में (-) 28.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई, जो भारत में विदेशी स्वामित्व वाली वित्तीय आस्तियों में (-) 28.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर की गिरावट के करीब थी (तालिका 1)।

  3. तिमाही के दौरान भारतीय निवासियों की विदेशी आस्तियों में गिरावट मुख्य रूप से आरक्षित आस्तियों, ऋण के साथ-साथ मुद्रा और जमाराशियों में कमी के कारण थी।

  4. 2022-23 की पहली तिमाही के दौरान भारत की विदेशी देयताओं में लगभग 85 प्रतिशत गिरावट पोर्टफोलियो निवेश (निवल) बहिर्वाह के कारण थी।

  5. भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों का लगभग दो तिहाई भाग आरक्षित आस्तियों का है (तालिका 2)।

  6. जब अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में मूल्यांकित किया गया, अन्य मुद्राओं की तुलना में रुपये की विनिमय दर में परिवर्तन का देयताओं में परिवर्तन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा।

  7. कुल बाह्य देयताओं में ऋण देयताओं का हिस्सा एक वर्ष पहले के 47.5 प्रतिशत से जून 2022 के अंत तक बढ़कर 50.0 प्रतिशत हो गया (तालिका 3)।

  8. जून 2022 के अंत तक भारत की अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय आस्तियों ने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय देयताओं का 71.3 प्रतिशत रक्षित किया।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2022-2023/973


Table 1: Overall International Investment Position of India
(US$ billion)
Period Jun-21 (PR) Sep-21 (PR) Dec-21 (PR) Mar-22 (PR) Jun-22 (P)
Net IIP (A-B) -330.7 -335.1 -353.1 -358.8 -359.5
A. Assets 895.4 932.3 927.9 920.5 891.6
1. Direct Investment 199.6 203.8 208.1 211.6 214.3
1.1 Equity and investment fund shares 125.6 128.1 130.9 132.8 134.3
1.2 Debt instruments 74.0 75.7 77.2 78.8 80.0
2. Portfolio Investment 7.9 8.6 9.7 10.6 10.6
2.1 Equity and investment fund shares 3.1 4.6 6.1 1.1 8.1
2.2 Debt Securities 4.8 4.0 3.6 9.5 2.5
3. Other Investment 76.8 84.5 76.5 91.0 77.5
3.1 Trade Credits 7.9 11.8 12.8 18.5 21.3
3.2 Loans 13.6 10.8 8.9 10.5 6.5
3.3 Currency and Deposits 35.9 42.3 34.8 42.1 30.2
3.4 Other Assets 19.4 19.6 20.0 19.9 19.5
4. Reserve Assets 611.1 635.4 633.6 607.3 589.2
B. Liabilities 1,226.1 1,267.4 1,281.0 1,279.3 1,251.1
1. Direct Investment 493.7 506.7 514.2 521.7 517.3
1.1 Equity and investment fund shares 468.0 480.7 487.9 494.0 489.6
1.2 Debt instruments 25.7 26.0 26.3 27.7 27.7
2. Portfolio Investment 284.9 290.8 284.7 270.5 246.5
2.1 Equity and investment fund shares 176.2 177.0 172.8 156.4 135.5
2.2 Debt Securities 108.7 113.8 111.9 114.1 111.0
3. Other Investment 447.5 469.9 482.1 487.1 487.3
3.1 Trade Credits 102.1 104.4 113.5 118.1 126.9
3.2 Loans 190.0 192.6 195.3 195.8 192.1
3.3 Currency and Deposits 143.1 142.9 143.5 141.0 137.4
3.4 Other Assets 12.3 30.0 29.8 32.2 30.9
Memo item: Assets to Liability Ratio (%) 73.0 73.6 72.4 72.0 71.3
Note:
1. PR: Partially revised, P: Provisional
2. The sum of the constituent items may not add to the total due to rounding off.

Table 2: Composition of International Financial Assets and Liabilities of India
(per cent)
Period Jun-21 (PR) Sep-21 (PR) Dec-21 (PR) Mar-22 (PR) Jun-22 (P)
A. Assets
1. Direct Investment 22.3 21.9 22.4 23.0 24.0
2. Portfolio Investment 0.9 0.9 1.0 1.2 1.2
3. Other Investment 8.6 9.1 8.2 9.8 8.7
4. Reserve Assets 68.2 68.1 68.4 66.0 66.1
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0
B. Liabilities
1. Direct Investment 40.3 40.0 40.1 40.8 41.3
2. Portfolio Investment 23.2 22.9 22.3 21.1 19.7
3. Other Investment 36.5 37.1 37.6 38.1 39.0
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

Table 3: Share of External Debt and Non-Debt Liabilities of India
(per cent)
Period Jun-21 (PR) Sep-21 (PR) Dec-21 (PR) Mar-22 (PR) Jun-22 (P)
Non-Debt Liabilities 52.5 51.9 51.6 50.8 50.0
Debt Liabilities 47.5 48.1 48.4 49.2 50.0
Total 100.0 100.0 100.0 100.0 100.0

[1] भारत का तिमाही आईआईपी एक तिमाही के अंतराल में प्रसारित किया जाता है और मार्च 2022 के अंत के लिए आईआईपी को 30 जून 2022 को सार्वजनिक डोमेन में रखा गया था।


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष