20 जनवरी 2022
भारतीय रिज़र्व बैंक 20 जनवरी 2022 को चलनिधि समायोजन सुविधा के अंतर्गत
ओवरनाइट परिवर्तनीय दर रेपो नीलामी आयोजित करेगा
गवर्नर के 8 दिसंबर 2021 के वक्तव्य के अनुसार, प्रणाली में मौजूद अधिशेष चलनिधि को रिज़र्व बैंक, स्थिर दर ओवरनाइट प्रतिवर्ती रेपो विंडो से लंबी परिपक्वता की परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो (वीआरआरआर) नीलामियों में अंतरित करके पुनर्संतुलित कर रहा है। कुल मिलाकर, यह पुनर्संतुलन पूर्व-घोषित ग्लाइडपथ पर आगे बढ़ा है और यह संतोषजनक ढंग से विकसित हुआ है।
रिज़र्व बैंक, अर्थव्यवस्था के उत्पादक क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त चलनिधि बनाए रखते हुए चलनिधि की स्थिति को गैर-विघटनकारी तरीके से पुनर्संतुलित करना जारी रखेगा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के अंतर्गत अनुमान से अधिक संग्रह के कारण इस सप्ताह प्रणाली में चलनिधि कड़ी हो गई है। यह ओवरनाइट मुद्रा बाजार दरों में वृद्धि तथा चलनिधि समायोजन सुविधा (एलएएफ) के स्थिर दर प्रतिवर्ती रेपो के अंतर्गत राशियों में भी परिलक्षित हुआ है। तदनुसार, 20 जनवरी 2022, गुरुवार को निम्नानुसार परिवर्तनीय दर रेपो नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है:
क्रम संख्या |
अधिसूचित राशि
(₹ करोड़ में) |
अवधि
(दिन) |
समयावधि |
प्रत्यावर्तन की तारीख |
1 |
50,000 |
1 |
अपराह्न 1:00 से अपराह्न 2:30 |
21 जनवरी 2022
(शुक्रवार) |
2. नीलामी के लिए परिचालन संबंधी दिशानिर्देश अनुबंध में दिए गए हैं।
(योगेश दयाल)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1572 |