प्रेस प्रकाशनी

भारतीय रिज़र्व बैंक ने राज्य सरकारों/ संघ शासित क्षेत्रों को ओवरड्राफ्ट सुविधाओं का उपभोग करने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया

7 अप्रैल 2020

भारतीय रिज़र्व बैंक ने राज्य सरकारों/ संघ शासित क्षेत्रों को ओवरड्राफ्ट सुविधाओं का उपभोग करने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया

राज्य सरकारों को उनके नकद प्रवाह के असंतुलन पर अधिक से अधिक लचीलापन प्रदान करने के लिए, रिज़र्व बैंक ने समीक्षा करने पर यह निर्णय लिया है :

  1. कोई भी राज्य/ संघ शासित क्षेत्र, जो वर्तमान में निर्धारित 14 कार्यदिवसों की निरंतर ओवरड्राफ्ट सुविधा ले रहे हैं, उसे बढ़ाकर 21 कार्य दिवस किया जाए।

  2. कोई भी राज्य/ संघ शासित क्षेत्र, जो वर्तमान में निर्धारित एक तिमाही में 36 कार्यदिवसों की ओवरड्राफ्ट सुविधा ले रहे हैं, उसे बढ़ाकर 50 कार्य दिवस कर दिया गया है।

अन्य सभी शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।

यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और 30 सितंबर 2020 तक वैध रहेगी।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2019-2020/2186


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष