Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

रिज़र्व बैंक ने द्वितीय लक्षित दीर्घावधि रेपो परिचालन (टीएलटीआरओ) की घोषणा की

30 मार्च 2020

रिज़र्व बैंक ने द्वितीय लक्षित दीर्घावधि रेपो परिचालन (टीएलटीआरओ) की घोषणा की

27 मार्च 2020 को विकासात्मक और विनियामक नीतियों के वक्तव्य में घोषित किए गए अनुसार, रिज़र्व बैंक कुल 1,00,000 करोड़ तक की राशि के लिए उचित आकार के तीन वर्ष तक की अवधि के टीएलटीआरओ का आयोजन करेगा। 25,000 करोड़ के लिए टीएलटीआरओ का प्रथम ट्रांच 27 मार्च 2020 को आयोजित किया गया था। अब 25,000 करोड़ के लिए एक और टीएलटीआरओ आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। परिचालन का विवरण निम्नानुसार है:

क्र सं दिनांक अधिसूचित राशि
( करोड़ में)
समय समयावधि प्रत्यावर्तन की तारीख
1 3 अप्रैल 2020 25,000 3 वर्ष 11.00 पूर्वाह्न-12.00 अपराह्न 3 अप्रैल 2023

2. टीएलटीआरओ के इस ट्रांच के अंतर्गत प्राप्त होने वाली निधि को परिचालन की तारीख से 30 कार्य दिवसों के भीतर नियोजित करना होगा।

3. रिज़र्व बैंक 27 मार्च 2020 की प्रेस प्रकाशनी 2019-2020/2131 में दिए गए अन्य सभी परिचालन दिशानिर्देश अपरिवर्तित रहेंगे।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी : 2019-2020/2146


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष