Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

भारतीय रिज़र्व बैंक चलनिधि समायोजना सुविधा के अंतर्गत 14-दिवसीय परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामी आयोजित करेगा

13 फरवरी 2020

भारतीय रिज़र्व बैंक चलनिधि समायोजना सुविधा के अंतर्गत 14-दिवसीय
परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामी आयोजित करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक 6 फरवरी, 2020 को जारी संशोधित चलनिधि प्रबंधन ढांचे के अंतर्गत 14 फरवरी, 2020, शुक्रवार को निम्नलिखित परिवर्तनीय दर प्रतिवर्ती रेपो नीलामी आयोजित करेगा।

क्र. सं. अधिसूचित राशि
( करोड़ में)
अवधि
(दिन)
समयावधि प्रत्यावर्तन की तारीख
1 2,25,000 14 अपराह्र 2.30 बजे से अपराह्र 3.00 बजे तक 28 फरवरी 2020 (शुक्रवार)

परिचालन दिशानिर्देश:

1) यह नीलामी सीबीएस (ई-कुबेर) प्लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी।

2) नीलामी के लिए न्यूनतम बोली राशि एक करोड़ रुपए और उसके गुणकों में होगी। आवंटन एक करोड़ रुपये के गुणकों में होगा।

3) बैंकों को अपनी बोली को दो दशमलव स्थानों तक प्रतिशत में प्रस्तुत करनी होगी। बैंक कई बोली लगा सकते हैं।

4) सफल बोली अपने संबंधित बोली दरों पर स्वीकार की जाएगी।

5) रेपो दर पर या उससे ऊपर की बोलियों को अस्वीकृत कर दिया जाएगा।

6) बोली का समय समाप्त होने के बाद, सभी बोलियों को प्रस्तावित दरों के आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाएगा और कट-ऑफ दर नीलामी की अधिसूचित राशि के अनुसार तय की जाएगी। कट-ऑफ दर पर या उससे कम बोली लगाने वालों को सफल घोषित किया जाएगा। कट-ऑफ दर से अधिक की सभी बोलियां अस्वीकार कर दी जाएंगी।

7) कट-ऑफ दर पर एक से अधिक सफल बोलियाँ हों तो आनुपातिक आवंटन का प्रावधान होगा।

8) हालांकि (i) राउंडिंग प्रभावों के कारण अधिसूचित राशि की तुलना में मामूली रूप से उच्च राशि को अवशोषित करने और (ii) कोई कारण बताए बिना अधिसूचित राशि से कम राशि अवशोषित करने का अधिकार रिज़र्व बैंक के पास सुरक्षित होगा।

9) उपरोक्त नीलामी का प्रत्यावर्तन, प्रत्यावर्तन की तारीख के दिन के प्रारंभ से होगा।

10) पात्र संपार्श्विक और लागू हेअर कट चलनिधि समायोजना सुविधा के समान रहेंगे।

11) एलएएफ परिचालन पर लागू अन्य सभी नियम और शर्तें उपरोक्त नीलामी पर भी लागू रहेंगी जो समय-समय पर समीक्षा के अधीन रहेंगी।

अजीत प्रसाद
निदेशक  

प्रेस प्रकाशनी: 2019-2020/1947


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष