बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

भारतीय रिज़र्व बैंक बिना इन्सेट लेटर, संख्या पैनलों में अंकों के बढ़ते आकार, ब्लीड लाईन्स और बढ़े हुए पहचान चिह्न के साथ 100 के बैंकनोट जारी करेगा

06 दिसंबर 2016

भारतीय रिज़र्व बैंक बिना इन्सेट लेटर, संख्या पैनलों में अंकों के बढ़ते आकार,
ब्लीड लाईन्स और बढ़े हुए पहचान चिह्न के साथ 100 के बैंकनोट जारी करेगा

भारतीय रिज़र्व बैंक जल्दी ही महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 में 100 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा जिनमें दोनों संख्या पैनलों पर इन्सेट लेटर नहीं होगा और भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर डॉ. उर्जित आर. पटेल के हस्ताक्षर होंगे तथा बैंकनोट के पृष्ठभाग पर मुद्रण वर्ष ‘2016’ मुद्रित होगा।

अब जारी होनेवाले इन बैंकनोटों का डिज़ाइन सभी प्रकार से महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 में पहले जारी 100 मूल्यवर्ग के बैंकनोटों के जैसा होगा जिसमें अग्र-भाग में संख्या पैनलों में अंकों के बढ़ते आकार,ब्लीड लाइनें और बढ़ा हुआ पहचान चिह्न होगा। (संदर्भ- दिनांक 20 अप्रैल 2016 की प्रेस प्रकाशनी 2015-2016/2454)।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 100 मूल्यवर्ग के बैंकनोट संख्या पैनलों में अंकों के बढ़ते आकार में भी जारी किए थे परंतु उसमें ब्लीड लाइनें और बढ़ा हुआ पहचान चिह्न नहीं था। यह बैंकनोट अब जारी किए जा रहे इन बैंकनोट के साथ संयुक्त रूप से प्रचलन में रहेगा।

पहले जारी किए गए 100 मूल्यवर्ग में सभी बैंकनोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/1427


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष