Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

500 और 1000 के बैंक नोटों का वैध मुद्रा दर्जा वापस लेना: 10-27 नवंबर, 2016 के दौरान बैंकों में गतिविधि

28 नवंबर 2016

500 और 1000 के बैंक नोटों का वैध मुद्रा दर्जा वापस लेना:
10-27 नवंबर, 2016 के दौरान बैंकों में गतिविधि

8 नवंबर 2016 की आधी रात से 500 और 1000 के बैंक नोटों का वैध मुद्रा दर्जा वापस लेने की घोषणा के परिणामस्वरूप, भारतीय रिज़र्व बैंक ने रिज़र्व बैंक और वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और शहरी सहकारी बैंकों के काउंटरों पर इन नोटों को बदलवाने और/अथवा जमा कराने की व्यवस्था की।

बैंकों ने तब से रिपोर्ट किया है कि 10 नवंबर 2016 से 27 नवंबर 2016 तक 8,44,982 करोड़ ( 33,948 करोड़ का विनिमय और 8,11,033 करोड़ की जमाराशि) बदलवाए/जमा कराए गए हैं।

उन्होंने यह भी रिपोर्ट किया है कि जनता ने इस अवधि के दौरान 2,16,617 करोड़ अपने खातों से काउंटरों या एटीएमों के जरिए निकाले हैं।

अल्पना किल्लावाला
प्रधान परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी : 2016-2017/1349


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष