Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

500 और 1000 के बैंक नोटों के वैध मुद्रा दर्जे को वापस लेनाः 10 नवंबर से 18 नवंबर 2016 के दौरान बैंकों में गतिविधि

21 नवंबर 2016

500 और 1000 के बैंक नोटों के वैध मुद्रा दर्जे को वापस लेनाः 10 नवंबर से 18 नवंबर 2016
के दौरान बैंकों में गतिविधि

8 नवंबर 2016 की आधी रात से 500 और 1000 के बैंक नोटों के वैध मुद्रा दर्जे को वापस लेने की घोषणा के परिणामस्वरूप, भारतीय रिज़र्व बैंक ने इन नोटों को बदलने और/अथवा जमा करने के लिए रिज़र्व बैंक और वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और शहरी सहकारी बैंकों के काउंटरों पर व्यवस्था की।

तब से बैंकों ने रिपोर्ट किया है कि 10 नवंबर 2016 से 18 नवंबर 2016 तक 5,44,571 करोड़ ( 33,006 करोड़ बदले गए और 5,11,565 करोड़ जमा कराए गए) बदले/जमा कराए गए हैं। उन्होंने यह भी रिपोर्ट किया है कि जनता ने इस अवधि के दौरान अपने खातों से काउंटरों या एटीएमों के माध्यम से 1,03,316 निकाले हैं।

अल्पना किल्लावाला
प्रधान परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी : 2016-2017/1265


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष