बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

संख्‍या पैनलों में बढ़ते आकार में अंक, इंसेट लेटर ‘L’ सहित, उभारदार मुद्रण (इंटेग्लिओ प्रिंटिंग) के बिना 20 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी किया जाना

24 अक्‍टूबर 2016

संख्‍या पैनलों में बढ़ते आकार में अंक, इंसेट लेटर ‘L’ सहित, उभारदार मुद्रण
(इंटेग्लिओ प्रिंटिंग) के बिना 20 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी किया जाना

भारतीय रिज़र्व बैंक, महात्मा गांधी श्रृंखला- 2005 के अंतर्गत डॉ. रघुराम जी. राजन, गवर्नर द्वारा हस्ताक्षरित 20 मूल्यवर्ग के बैंकनोट जारी करेगा। इन बैंकनोटों के दोनों संख्या पटलों में इनसेट लेटर ‘L’ होगा और पृष्ठ भाग पर मुद्रण वर्ष '2016' अंकित होगा।

अभी जारी किये जानेवाले इन नोटों का डिजाइन, महात्मा गांधी श्रृंखला-2005 के अंतर्गत हाल ही में जारी 20 मूल्यवर्ग के बैंकनोटों के समान होगा, जिसमे संख्या पैनेलों में बढ़ते आकार में अंक हैं, तथा उभारदार मुद्रण, लेटेंट प्रतिमा और पहचान चिन्ह नहीं हैं। इन बैंकनोटों के अग्र भाग का रंग, उभारदार मुद्रण हटाये जाने के कारण थोड़ा हल्का है। (संदर्भ: प्रेस प्रकाशनी सं.2016-2017/678 दिनांक 15 सितंबर 2016)

बैंक द्वारा पूर्व में जारी 20 मूल्यवर्ग के सभी बैंकनोट वैध मुद्रा रहेंगे।

अजीत प्रसाद
सहायक परामर्शदाता

प्रेस प्रकाशनी: 2016-2017/1004


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष