प्रेस प्रकाशनी

(373 kb )
राज्य सरकार प्रतिभूतियों की नीलामी

19 नवंबर 2026

राज्य सरकार प्रतिभूतियों की नीलामी

निम्‍नलिखित राज्य सरकारों ने नीलामी के माध्यम से कुल ₹31,950 करोड़ (अंकित मूल्‍य) की राशि के लिए स्टॉक की बिक्री का प्रस्ताव किया है।

क्र. सं. राज्य जुटाई जाने वाली राशि
(₹ करोड़)
अवधि
(वर्ष)
नीलामी का प्रकार
1. असम 1000 17 जून 2026 को जारी 7.66% असम एसजीएस 2036 का पुनर्निर्गम मूल्य
2. बिहार 1000 28 अक्तूबर 2026 को जारी 8.18% बिहार एसजीएस 2035 का पुनर्निर्गम मूल्य
2000 27 मई 2026 को जारी 7.84% बिहार एसजीएस 2041 का पुनर्निर्गम मूल्य
3. छत्तीसगढ़ 900 16 सितंबर 2026 को जारी 7.88% छत्तीसगढ़ एसजीएस 2038 का पुनर्निर्गम मूल्य
600 16 सितंबर 2026 को जारी 7.99% छत्तीसगढ़ एसजीएस 2047 का पुनर्निर्गम मूल्य
4. गुजरात 1000 11 नवंबर 2026 को जारी 7.82% गुजरात एसजीएस 2036 का पुनर्निर्गम मूल्य
1500 11 नवंबर 2026 को जारी 7.97% गुजरात एसजीएस 2039 का पुनर्निर्गम मूल्य
5. हरियाणा 1000 27 अगस्त 2026 को जारी 7.56% हरियाणा एसजीएस 2035 का पुनर्निर्गम मूल्य
1000 17 प्रतिफल
2000 16 सितंबर 2026 को जारी 7.92% हरियाणा एसजीएस 2052 का पुनर्निर्गम मूल्य
6. जम्मू और कश्मीर 800 20 प्रतिफल
7. झारखंड 100 2 सितंबर 2026 को जारी 7.72% झारखंड एसजीएस 2038 का पुनर्निर्गम मूल्य
100 2 सितंबर 2026 को जारी 7.72% झारखंड एसजीएस 2042 का पुनर्निर्गम मूल्य
8. कर्नाटक 2000 09 प्रतिफल
9. केरलम 1500 14 प्रतिफल
10. मणिपुर 300 10 जून 2026 को जारी 7.79% मणिपुर एसजीएस 2042 का पुनर्निर्गम मूल्य
11. नागालैंड 450 11 नवंबर 2026 को जारी 8.07% नागालैंड एसजीएस 2041 का पुनर्निर्गम मूल्य
12. सिक्किम 200 03 प्रतिफल
400 30 सितंबर 2026 को जारी 7.98% सिक्किम एसजीएस 2042 का पुनर्निर्गम मूल्य
13. तमिलनाडु 2500 10 प्रतिफल
2500 12 प्रतिफल
3000 16 प्रतिफल
1500 14 अक्तूबर 2026 को जारी 8.21% तमिलनाडु एसजीएस 2051 का पुनर्निर्गम मूल्य
14. उत्तर प्रदेश 500 06 प्रतिफल
1000 8 जुलाई 2026 को जारी 7.59% उत्तर प्रदेश एसजीएस 2042 का पुनर्निर्गम मूल्य
2000 30 सितंबर 2026 को जारी 7.95% उत्तर प्रदेश एसजीएस 2051 का पुनर्निर्गम मूल्य
15. उत्तराखंड 500 5 अगस्त 2026 को जारी 7.64% उत्तराखंड एसजीएस 2038 का पुनर्निर्गम मूल्य
600 27 मई 2026 को जारी 7.87% उत्तराखंड एसजीएस 2044 का पुनर्निर्गम मूल्य
  कुल 31950    

यह नीलामी 23 नवंबर 2026 (सोमवार) को भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली का उपयोग करते हुए आयोजित की जाएगी। प्रत्‍येक स्‍टॉक की बिक्री की अधिसूचित राशि के दस प्रतिशत तक सरकारी स्‍टॉक का आबंटन पात्र व्‍यक्तियों और संस्‍थाओं को ‘गैर-प्रतिस्‍पर्धी नीलामी सुविधा’ योजना के अनुसार प्रति स्‍टॉक एकल बोली के लिए उसकी अधिसूचित राशि की अधिकतम एक प्रतिशत की सीमा तक किया जाएगा। व्यक्तिगत निवेशक रिटेल डायरेक्ट पोर्टल (https://rbiretaildirect.org.in) के माध्यम से भी गैर-प्रतिस्पर्धी योजना के अनुसार बोली लगा सकते हैं।

इस नीलामी के लिए प्रतिस्‍पर्धी और गैर-प्रतिस्‍पर्धी दोनों बोलियाँ 23 नवंबर 2026 (सोमवार) को भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में प्रस्‍तुत की जानी चा‍हिए। प्रतिस्‍पर्धी बोलियां पूर्वाह्न 10:30 से पूर्वाह्न 11:30 के बीच और गैर-प्रतिस्‍पर्धी बोलियां पूर्वाह्न 10:30 से पूर्वाह्न 11:00 के बीच प्रस्‍तुत की जानी चाहिए।

तकनीकी कठिनाइयां होने पर, कोर बैंकिंग परिचालन टीम से संपर्क (ईमेल; फोन नंबर: 022-69870466, 022-69870415) किया जा सकता है।

नीलामी से संबंधित अन्य कठिनाइयों के लिए, आईडीएमडी नीलामी टीम से संपर्क (ईमेल; फोन नंबर: 022-22702431, 022-22705125) किया जा सकता है।

केवल प्रणाली की विफलता की स्थिति में, भौतिक बोलियां स्वीकार की जाएंगी। ऐसी भौतिक बोलियों को लोक ऋण कार्यालय (ईमेल; फोन नंबर: 022-22603456, 022-22603457, 022-22603190) को भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से प्राप्त निर्धारित फॉर्म में नीलामी समय समाप्त होने से पहले जमा किया जाना चाहिए।

बोली लगाने वालों द्वारा प्रत्‍याशित वार्षिक प्रतिफल प्रतिशत या मूल्य जैसा भी मामला हो, दो दशमलव अंकों तक प्रस्‍तुत किया जाए। एक निवेशक प्रतिफल या मूल्य के समान / विभिन्‍न दरों पर एक से अधिक प्रतिस्‍पर्धी बोलियां भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली का उपयोग करते हुए इलेक्ट्रॉनिक स्वरूप में प्रस्‍तुत कर सकता है। तथापि, बोली लगाने वाले द्वारा प्रस्‍तुत की गई बोलियों की सकल राशि प्रत्‍येक राज्‍य के लिए अधिसूचित राशि से अधिक नहीं होनी चाहिए।

भारतीय रिज़र्व बैंक अधिकतम प्रतिफल/ न्यूनतम मूल्य निर्धारित करेगा जिस पर बोलियां स्‍वीकृत की जाएंगी। प्रतिभूतियां ₹10,000.00 की न्‍यूनतम सांकेतिक राशि तथा उसके बाद ₹10,000.00 के गुणज़ों में जारी की जाएंगी।

इस नीलामी के परिणाम 23 नवंबर 2026 (सोमवार) को घोषित किए जाएंगे और सफल बोली लगाने वालों को भारतीय रिज़र्व बैंक के मुंबई तथा संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में 25 नवंबर 2026 (बुधवार) को बैंकिंग कामकाज़ के समय भुगतान करना होगा।

नीलामियों में सभी नए राज्य सरकारी स्‍टॉकों पर ब्‍याज, भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निर्धारित दरों पर लागू होगा। नई प्रतिभूतियों के लिए ब्‍याज का भुगतान परिपक्‍वता तक प्रत्‍येक वर्ष 25 मई और 25 नवंबर को छमाही आधार पर किया जाएगा। पुनर्निर्गमित सरकारी स्टॉक के लिए, ब्याज का भुगतान सरकारी स्टॉक के जारी होने की मूल तारीख पर निर्धारित दर पर किया जाएगा और परिपक्वता तक अर्धवार्षिक आधार पर भुगतान किया जाएगा। ये स्‍टॉक सरकारी प्रतिभूति अधिनियम, 2006 और सरकारी प्रतिभूति विनियमन, 2007 के प्रावधानों द्वारा नियंत्रित होंगे।

राज्य सरकार स्‍टॉक में निवेश को बैंककारी विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 24 के अंतर्गत सांविधिक चलनिधि अनुपात (एसएलआर) के प्रयोजन के लिए बैंकों द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों में पात्र निवेश के रूप में गिना जाएगा। ये स्‍टॉक हाजिर वायदा सुविधा के लिए पात्र होंगे।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1526


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष