प्रेस प्रकाशनी

(293 kb )
आरबीआई ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के लिए आवश्यक डॉलर की आवश्यकता को पूरा करने हेतु एक विशेष विंडो की घोषणा की

10 अक्तूबर 2026

आरबीआई ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के लिए आवश्यक डॉलर की
आवश्यकता को पूरा करने हेतु एक विशेष विंडो की घोषणा की

बाज़ार की वर्तमान स्थितियों के मूल्यांकन के आधार पर, भारतीय रिज़र्व बैंक ने सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी), अर्थात्, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड को दैनिक आधार पर आवश्यक डॉलर की संपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक विशेष विंडों खोलने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के अंतर्गत, भारतीय रिज़र्व बैंक नामित बैंकों के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र की ओएमसी को अमेरिकी डॉलर की बिक्री करेगा। यह सुविधा 12 अक्तूबर 2026 (सोमवार) से प्रभावी होगी और अगली सूचना तक लागू रहेगी।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1306


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष