प्रेस प्रकाशनी

(271 kb )
रिज़र्व बैंक की स्वैप सुविधा के अंतर्गत एफसीएनआर (बी) जमा, बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) और समुद्र पारीय विदेशी मुद्रा उधार (ओएफसीबी) के माध्यम से विदेशी मुद्रा अंतर्वाह संबंधी डाटा

21 सितंबर 2026

रिज़र्व बैंक की स्वैप सुविधा के अंतर्गत एफसीएनआर (बी) जमा, बाह्य वाणिज्यिक उधार (ईसीबी) और समुद्र
पारीय विदेशी मुद्रा उधार (ओएफसीबी) के माध्यम से विदेशी मुद्रा अंतर्वाह संबंधी डाटा

आरबीआई ने 8 जून 2026 को एफसीएनआर (बी) जमा, ईसीबी और ओएफसीबी अंतर्वाह के लिए एक विशेष यूएसडी-आईएनआर विदेशी मुद्रा स्वैप सुविधा शुरू की थी। जैसा कि 14 अगस्त 2026 की प्रेस प्रकाशनी में पहले ही घोषित किया जा चुका है, यह योजना एफसीएनआर (बी) जमा के लिए 31 अगस्त 2026 तक तथा ईसीबी और ओएफसीबी के लिए 31 दिसंबर 2026 तक खुली है।

प्राधिकृत व्यापारी बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर उपर्युक्त सुविधा के अंतर्गत 18 सितंबर 2026 तक विदेशी मुद्रा अंतर्वाह की स्थिति नीचे दी गई है।

प्रकार विदेशी मुद्रा अंतर्वाह
(राशि मिलियन अमेरिकी डॉलर में)
एफसीएनआर (बी) जमा 1,32,980*
ओएफसीबी 5,320
ईसीबी 5,296
कुल 1,43,596
* 31 अगस्त 2026 तक जुटाई गईं एफसीएनआर (बी) जमाराशियाँ।

(ब्रिज राज)   
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1160


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष