17 सितंबर 2026
आरबीआई ने भारत सरकार की प्रतिभूतियों की ओएमओ बिक्री की घोषणा की
दिनांक 11 सितंबर 2026 की प्रेस प्रकाशनी 2026-27/1106 में की गई घोषणा के अनुसार, रिज़र्व बैंक द्वारा 21 सितंबर 2021 को भारत सरकार की प्रतिभूतियों की कुल ₹25,000 करोड़ रुपये की ओएमओ बिक्री नीलामी आयोजित की जाएगी।
2. उक्त नीलामी में बिक्री के लिए प्रस्तुत की जाने वाली प्रतिभूतियाँ निम्नलिखित हैं:
| क्र.सं. |
आईएसआईएन |
प्रतिभूति |
परिपक्वता अवधि |
समग्र राशि |
| 1 |
IN0020070069 |
8.28% जीएस 2027 |
21-सितंबर-2027 |
₹25,000 करोड़
(प्रतिभूति के आधार पर कोई अधिसूचित राशि नहीं है) |
| 2 |
IN0020170174 |
7.17% जीएस 2028 |
08-जनवरी-2028 |
| 3 |
IN0020240183 |
6.75% जीएस 2029 |
23-दिसंबर-2029 |
| 4 |
IN0020230036 |
7.17% जीएस 2030 |
17-अप्रैल-2030 |
| 5 |
IN0020210095 |
6.10% जीएस 2031 |
12-जुलाई-2031 |
| 6 |
IN0020020106 |
7.95% जीएस 2032 |
28-अगस्त-2032 |
3. रिज़र्व बैंक के पास निम्नलिखित अधिकार सुरक्षित रहेंगे:
-
व्यक्तिगत प्रतिभूतियों की बिक्री की मात्रा पर निर्णय लेना।
-
समग्र राशि से कम राशि की बोलियाँ स्वीकार करना।
-
पूर्णांकन के कारण समग्र राशि से कुछ अधिक/कम पर बिक्री करना।
-
कोई भी कारण बताए बिना किसी भी या सभी बोलियों को पूर्ण या आंशिक रूप से स्वीकार या अस्वीकार करना।
4. पात्र बोली लगाने वालों को 21 सितंबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक कोर बैंकिंग समाधान (ई-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में अपनी बोलियां जमा करनी होंगी। केवल प्रणाली की विफलता की स्थिति में ही भौतिक बोलियां स्वीकार की जाएंगी। भौतिक बोलियाँ निर्धारित प्रपत्र में वित्तीय बाज़ार परिचालन विभाग (ईमेल, फोन नंबर: 022-22630982) को सुबह 10:30 बजे से पहले जमा की जानी चाहिए। यह प्रपत्र रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (https://www.rbi.org.in/Scripts/BS_ViewForms.aspx) से डाउनलोड किया जा सकता है।
5. नीलामी के परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे और सफल लगाने वालों को 22 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक अपने एसजीएल खाते में प्रतिभूतियों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1137 |