31 अगस्त 2026
तिमाही आधारभूत सांख्यिकी विवरणियाँ (बीएसआर)-2: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के पास जमाराशि – जून 2026
आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने ‘अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों1 के पास जमाराशि संबंधी तिमाही आधारभूत सांख्यिकी विवरणियाँ (बीएसआर)-2 – जून 20262’ शीर्षक से अपना वेब प्रकाशन, भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस पोर्टल3 (https://data.rbi.org.in Homepage > Publications) पर जारी किया।
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (एससीबी), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को छोड़कर, ‘आधारभूत सांख्यिकी विवरणियाँ’ (बीएसआर) - 2 में, जमाराशि के प्रकार (चालू, बचत और मियादी), इसके संस्थागत क्षेत्र-वार स्वामित्व, व्यक्तियों से संबंधित जमाराशियों के आयु-वार वितरण, परिपक्वता पैटर्न, आकार, और मीयादी जमाराशियों के ब्याज दर सीमा-वार वितरण के साथ-साथ कर्मचारियों की संख्या पर त्रैमासिक शाखा-वार आंकड़े प्रस्तुत करते हैं। ये आंकड़े अलग-अलग स्तर अर्थात, जनसंख्या समूह4, बैंक समूह, राज्य, जिले और केंद्र, पर जारी किए जाते हैं।
मुख्य बातें:

-
निजी क्षेत्र के बैंकों की जमा वृद्धि जून 2026 के अंत तक 1.4 प्रतिशत बढ़कर 13.8 प्रतिशत हो गई, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की जमा में वृद्धि पिछले वर्ष के 10.2 प्रतिशत की तुलना में जून 2026 में 10.3 प्रतिशत तक पहुंच गई।
-
जून 2026 के अंत में कुल जमाराशियों के 58.8 प्रतिशत हिस्से और तिमाही के दौरान 'वृद्धिशील जमा' के 98.9 प्रतिशत हिस्से के साथ घरेलू क्षेत्र सबसे बड़ा अंशदाता रहा।
-
मीयादी जमा, जो कि जमा संचयन का मुख्य चालक है, में जून 2026 में 12.9 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) वृद्धि दर्ज की गई जो चालू जमाराशियों (5.3 प्रतिशत) और बचत जमाराशियों (10.6 प्रतिशत) की वृद्धि से अधिक थी।
-
जून 2026 तक, एक से तीन वर्ष की मूल परिपक्वता वाली मीयादी जमा कुल मीयादी जमा का लगभग 70.0 प्रतिशत थी, जबकि एक वर्ष तक की मूल परिपक्वता अवधि वाली अल्पकालिक जमा 20.4 प्रतिशत थी।
-
जून 2026 तक 7 प्रतिशत से कम ब्याज दर वाली मीयादी जमा का हिस्सा कुल मीयादी जमा के दो तिहाई से अधिक हो गया है (एक वर्ष पूर्व यह 35.0 प्रतिशत था) (चार्ट II)।
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/1001
|