11 अगस्त 2026
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी के पंजीकरण प्रमाणपत्र का पुनःस्थापन
अपीलीय प्राधिकरण/न्यायालय द्वारा पारित आदेशों पर विचार करने के बाद निम्नलिखित गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) को जारी पंजीकरण प्रमाणपत्र को पुनःस्थापित कर दिया गया है। उक्त एनबीएफसी को भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के लागू प्रावधानों और रिपोर्टिंग आवश्यकताओं सहित रिज़र्व बैंक द्वारा जारी दिशा-निर्देशों/निदेशों के अनुपालन हेतु सूचित किया जाता है।
| क्र. सं. |
कंपनी का नाम |
पंजीकृत कार्यालय पता |
सीओआर सं. |
सीओआर पुनःस्थापन की तारीख |
| 1 |
गोली फाइनेंस लिमिटेड |
फ़्लैट नंबर डी-24, दूसरी मंज़िल, एम के रेज़िडेंसी, सेक्टर-11, द्वारका, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट कॉम्प्लेक्स द्वारका, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, दिल्ली - 110075 |
बी-14.02297 |
31-जुलाई-26 |
(ब्रिज राज)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/862 |