बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का लोगो

प्रेस प्रकाशनी

(367 kb )
एनबीएफसी द्वारा प्रदत्त ऋण का क्षेत्रवार अभिनियोजन – जून 2026

7 अगस्त 2026

एनबीएफसी द्वारा प्रदत्त ऋण का क्षेत्रवार अभिनियोजन – जून 2026

वर्ष 2026 के जून माह के लिए प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और आवास वित्त कंपनियों (एचएफसी) से जुटाए गए एनबीएफसी द्वारा प्रदत्त ऋण के क्षेत्रवार अभिनियोजन संबंधी आंकड़े विवरण1 में दिए गए हैं।

वर्ष-दर-वर्ष (व-द-व) आधार पर, एनबीएफसी द्वारा प्रदत्त ऋण में जून 2026 में 14.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि एक वर्ष पहले यह 11.1 प्रतिशत थी।

30 जून 2026 को समाप्त माह की स्थिति के लिए एनबीएफसी द्वारा प्रदत्त ऋण के क्षेत्रवार अभिनियोजन की मुख्य बातें नीचे दी गई हैं:

  • कृषि और संबद्ध कार्यकलापों हेतु प्रदत्त ऋण में जून 2026 में 17.9 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जबकि एक वर्ष पहले यह 5.1 प्रतिशत थी।

  • उद्योग क्षेत्र को प्रदत्त ऋण में जून 2026 में 6.7 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) की बढ़ोतरी हुई, जोकि जून 2025 में 10.3 प्रतिशत थी। संवृद्धि में आई कमी का मुख्य कारण ‘आधारभूत संरचना’ क्षेत्र में आई धीमी संवृद्धि थी, जो इस क्षेत्र का एक प्रमुख घटक है।

  • सेवा क्षेत्र को प्रदत्त ऋण की वृद्धि जून 2026 में कम होकर 17.6 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) रह गई, जो एक वर्ष पहले 22.4 प्रतिशत थी। जहाँ 'वाणिज्यिक स्थावर संपदा' में ऋण का तेज़ी से विस्तार हुआ, वहीं 'व्यापार' और 'परिवहन संचालकों' के क्षेत्रों में ऋण संवृद्धि में कमी देखी गई।

  • जून 2026 में खुदरा ऋण संवृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) बढ़कर 20.3 प्रतिशत हो गई, जो एक वर्ष पहले 14.3 प्रतिशत थी। खुदरा ऋणों के भीतर, 'आवास', 'वाहन' और ‘स्वर्ण आभूषणों के बदले ऋण' खंडों ने मजबूत ऋण संवृद्धि प्रदर्शित की।

अजीत प्रसाद    
उप महाप्रबंधक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2026-2027/838


1 ये आंकड़े महीने के अंतिम दिन रिपोर्ट किए गए अनंतिम आंकड़े हैं। एनबीएफसी के क्षेत्रवार ऋण संबंधी आंकड़े (i) अपर एवं मिडिल लेयर की एनबीएफसी और (ii) ‘भारत में बैंकिंग की प्रवृत्ति एवं प्रगति संबंधी रिपोर्ट 2024-25’ (आरटीपी 2024-25, सितंबर 2025 को यथास्थिति बकाया) में प्रकाशित डेटा के संबंध में कुल ऋण का लगभग 87 प्रतिशत सैम्पल पर आधारित हैं।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
शीर्ष