1 सितंबर 2025
2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान भारत के भुगतान संतुलन की गतिविधियां
पहली तिमाही अर्थात् अप्रैल-जून 2025-26 के लिए भारत के भुगतान संतुलन (बीओपी) से संबंधित प्रारंभिक आंकड़े, विवरण । और ।। में प्रस्तुत किए गए हैं।
2025-26 की पहली तिमाही के दौरान भारत के भुगतान संतुलन की मुख्य विशेषताएं
-
भारत के चालू खाता शेष में 2025-26 की पहली तिमाही में 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 0.2 प्रतिशत) का घाटा दर्ज किया गया, जबकि 2024-25 की पहली तिमाही में यह 8.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 0.9 प्रतिशत) था और 2024-25 की चौथी तिमाही में 13.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 1.3 प्रतिशत) का अधिशेष था।1
-
2025-26 की पहली तिमाही में व्यापारिक व्यापार घाटा 68.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो 2024-25 की पहली तिमाही के 63.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक था।
-
प्राथमिक आय खाते पर शुद्ध व्यय, जो मुख्य रूप से निवेश आय के भुगतान को दर्शाता है, 2024-25 की पहली तिमाही के 10.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2025-26 की पहली तिमाही में 12.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया।
व्यक्तिगत अंतरण प्राप्तियां, जो मुख्य रूप से विदेशों में कार्यरत भारतीयों द्वारा विप्रेषित धनराशि को दर्शाती हैं, 2024-25 की पहली तिमाही के 28.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2025-26 की पहली तिमाही में 33.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गईं।
| तालिका 1: भारत के भुगतान संतुलन की प्रमुख मदें |
| (बिलियन अमेरिकी डॉलर) |
| |
अप्रैल-जून 2024 पीआर |
अप्रैल-जून 2025 पी |
| |
जमा |
नामे |
निवल |
जमा |
नामे |
निवल |
| क. चालू खाता |
241.8 |
250.5 |
-8.6 |
256.7 |
259.1 |
-2.4 |
| 1. वस्तु |
111.2 |
175.0 |
-63.8 |
113.1 |
181.6 |
-68.5 |
| जिसमें से: |
|
|
|
|
|
|
| पीओएल |
20.6 |
51.5 |
-30.9 |
17.4 |
49.3 |
-31.9 |
| 2. सेवाएं |
88.5 |
48.8 |
39.7 |
97.4 |
49.5 |
47.9 |
| 3. प्राथमिक आय |
12.7 |
23.5 |
-10.9 |
12.2 |
25.0 |
-12.8 |
| 4. द्वितीयक आय |
29.5 |
3.2 |
26.3 |
34.0 |
3.0 |
31.0 |
| ख. पूंजी लेखा और वित्तीय लेखा |
264.5 |
256.7 |
7.9 |
289.1 |
285.9 |
3.2 |
| जिसमें से: |
|
|
|
|
|
|
| 1. प्रत्यक्ष निवेश |
23.9 |
17.7 |
6.2 |
27.2 |
21.5 |
5.7 |
| 2. पोर्टफोलियो निवेश |
159.8 |
158.9 |
0.9 |
146.3 |
144.7 |
1.6 |
| 3. अन्य निवेश |
74.5 |
65.0 |
9.5 |
109.9 |
104.0 |
5.9 |
| जिसमें से: |
|
|
|
|
|
|
| एनआरआई जमाराशियाँ |
23.4 |
19.4 |
4.0 |
23.8 |
20.2 |
3.6 |
| भारत को ईसीबी |
8.5 |
6.8 |
1.6 |
10.7 |
7.1 |
3.7 |
| 4. आरक्षित आस्तियाँ [वृद्धि (-)/कमी (+)] |
0.0 |
5.2 |
-5.2 |
0.0 |
4.5 |
-4.5 |
| ग. भूल-चूक (-) (क+ख) |
0.8 |
0.0 |
0.8 |
0.0 |
0.8 |
-0.8 |
| पीआर: आंशिक रूप से संशोधित; और पी: प्रारंभिक। |
| नोट: पूर्णांकन के कारण उप घटकों का योग कुल योग से भिन्न हो सकता है। |
(पुनीत पंचोली)
मुख्य महाप्रबंधक
प्रेस प्रकाशनी: 2025-2026/1013
|