31 जनवरी 2025
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा ब्याज दरें – जनवरी 2025
जनवरी 2025 माह के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) की ऋण और जमा ब्याज दरों के आंकड़े तालिका 1 से 7 में दर्शाए गए हैं।
मुख्य बातें:
ऋण दरें:
-
एससीबी के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) नवंबर 2024 में 9.40 प्रतिशत से घटकर दिसंबर 2024 में 9.25 प्रतिशत हो गई।
-
एससीबी के बकाया रुपया ऋणों पर डब्ल्यूएएलआर नवंबर 2024 में 9.89 प्रतिशत से घटकर दिसंबर 2024 में 9.87 प्रतिशत रह गई।1
-
एससीबी की एक वर्ष की माध्यिका निधि की सीमांत लागत आधारित उधार दर (एमसीएलआर) जनवरी 2025 में 9.00 प्रतिशत पर यथावत रही।
जमा ब्याज दरें:
-
एससीबी की नई रुपया मीयादी जमाओं पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) नवंबर 2024 में 6.46 प्रतिशत की तुलना में दिसंबर 2024 में 6.57 रही।
-
एससीबी की बकाया रुपया मीयादी जमा पर भारित औसत घरेलू मीयादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) दिसंबर 2024 के अंत में 7.00 प्रतिशत (नवंबर 2024 के अंत में 6.98 प्रतिशत) रही।1
अजीत प्रसाद
उप महाप्रबंधक (संचार)
प्रेस प्रकाशनी: 2024-2025/2060
|