बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(345 kb )
अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – सितंबर 2023

28 सितंबर 2023

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की ऋण और जमा दरें – सितंबर 2023

सितंबर 2023 माह के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों और लघु वित्त बैंकों को छोड़कर) की ऋण और जमा दरों से संबंधित आंकड़े।

मुख्य बातें:

उधार दर:

  • अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के नए रुपया ऋणों पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) जुलाई 2023 में 9.44 प्रतिशत से 3 आधार अंक (बीपीएस) बढ़कर अगस्त 2023 में 9.47 प्रतिशत हो गई।

  • अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के बकाया रुपया ऋणों पर डब्लूएएलआर पिछले माह की तुलना में अगस्त 2023 में 9.84 प्रतिशत पर यथावत् रहा।1

  • अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की निधि की सीमांत लागत आधारित उधार दर (एमसीएलआर) की 1-वर्ष की माध्यिका अगस्त 2023 में 8.60 प्रतिशत से बढ़कर सितंबर 2023 में 8.70 प्रतिशत हो गई।

  • जून 2023 के अंत में एससीबी के कुल बकाया अस्थिर दर वाले रुपया ऋण में बाहरी बेंचमार्क आधारित ऋण दर (ईबीएलआर) से संबद्ध ऋण की हिस्सेदारी 50.2 प्रतिशत थी, जबकि एमसीएलआर से संबद्ध ऋण की हिस्सेदारी 44.8 प्रतिशत थी।

जमा दर:

  • अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के नए रुपया मियादी जमा पर भारित औसत घरेलू मियादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) जुलाई 2023 में 6.35 प्रतिशत से 1 आधार अंक बढ़कर अगस्त 2023 में 6.36 प्रतिशत हो गई।

  • अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की बकाया रुपया मियादी जमा पर भारित औसत घरेलू मियादी जमा दर (डब्ल्यूएडीटीडीआर) जुलाई 2023 में 6.54 प्रतिशत से 6 बीपीएस बढ़कर अगस्त 2023 में 6.60 प्रतिशत हो गई।1

श्वेता शर्मा  
उप महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/1018


1 आंकड़ों में किसी गैर-बैंक के बैंक में विलय के प्रभाव शामिल नहीं हैं।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष