बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(355 kb )
तिमाही बीएसआर-1: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का बकाया ऋण – जून 2023

31 अगस्त 2023

तिमाही बीएसआर-1: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों का बकाया ऋण – जून 2023

आज, भारतीय रिज़र्व बैंक ने ‘तिमाही आधारभूत सांख्यिकी विवरणियाँ (बीएसआर)-1: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) का बकाया ऋण, जून 2023’ शीर्षक से अपना वेब प्रकाशन, भारतीय अर्थव्यवस्था पर डेटाबेस (डीबीआईई) पोर्टल1 (वेब-लिंक: https://dbie.rbi.org.in/DBIE/dbie.rbi?site=BsrPublications#!12) पर जारी किया। विस्तृत खाता-स्तरीय जानकारी के आधार पर, यह बैंक ऋण की विभिन्न विशेषताओं, यथा, उधारकर्ता का व्यवसाय/ गतिविधि और संगठनात्मक क्षेत्र, खाते के प्रकार और ब्याज दरों को प्रस्तुत करता है। 89 एससीबी (क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को छोड़कर) द्वारा रिपोर्ट किए गए आंकड़े, बैंक समूहों, जनसंख्या समूहों और राज्यों के लिए प्रस्तुत किए गए हैं2

मुख्य बातें:

  • बैंक ऋण ने 2022 की शुरुआत से संवृद्धि की गति में वृद्धि जारी रखी है और जून 2023 में 15.6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) दर्ज की है; सभी जनसंख्या समूहों (अर्थात्, ग्रामीण, अर्ध-शहरी, शहरी और महानगरीय) में दोहरे अंक में ऋण संवृद्धि दर्ज की गई।

  • क्रेडिट संवृद्धि में व्यक्तिगत ऋण खंड की अधिकता जारी रही, जिसने जून 2023 में 18.2 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) दर्ज की; कुल ऋण में इसकी हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है और जून 2023 में 28.8 प्रतिशत (एक वर्ष पहले 28.2 प्रतिशत और पांच वर्ष पहले 22.2 प्रतिशत) थी।

  • औद्योगिक ऋण संवृद्धि (वर्ष-दर-वर्ष) जून 2023 में बढ़कर 9.3 प्रतिशत हो गई, जो एक वर्ष पहले 7.2 प्रतिशत थी।

  • हाल के वर्षों में घरेलू क्षेत्र को प्रदत्त ऋण की संवृद्धि हेडलाइन ऋण संवृद्धि से अधिक हो गई है; कुल ऋण में इसकी हिस्सेदारी पांच वर्ष पहले के 47.2 प्रतिशत से बढ़कर 55.1 प्रतिशत हो गई। दूसरी ओर, निजी कॉर्पोरेट क्षेत्र के लिए ऋण संवृद्धि हेडलाइन ऋण संवृद्धि से पीछे रही।

  • छोटे टिकट ऋण (1 करोड़ तक की क्रेडिट सीमा) की हिस्सेदारी 46.9 प्रतिशत थी, जो 10 करोड़ से अधिक वाले ऋण की हिस्सेदारी (40.9 प्रतिशत) से अधिक थी।

  • जून 2023 में 9 प्रतिशत से अधिक ब्याज दर वाले ऋणों का अनुपात 57.6 प्रतिशत था, जो एक तिमाही पहले 56.2 प्रतिशत और एक वर्ष पहले 34.1 प्रतिशत था। बकाया ऋण पर भारित औसत उधार दर (डब्ल्यूएएलआर) अप्रैल-जून 2023 के दौरान 8 आधार अंक (बीपीएस) की मामूली वृद्धि के साथ जून 2023 में 10.15 प्रतिशत हो गई।

अजीत प्रसाद  
निदेशक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/843


1 जून 2023 के अंतिम रिपोर्टिंग शुक्रवार के लिए पाक्षिक फॉर्म-ए विवरणी (भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 42(2) के तहत संकलित) पर आधारित बैंकिंग समुच्चय हमारी वेबसाइट (होम>सांख्यिकी>जारी आंकड़े>पाक्षिक>भारत में अनुसूचित बैंकों की स्थिति का विवरण) पर पहले ही प्रकाशित किए गए थे और चुनिंदा प्रमुख बैंकों द्वारा रिपोर्ट किए गए जून 2023 के लिए बैंक ऋण के क्षेत्र-वार अभिनियोजन पर समग्र स्तर का मासिक डेटा भी वेबसाइट होम>सांख्यिकी> जारी आंकड़े >मासिक> बैंक ऋण का क्षेत्र-वार अभिनियोजन) पर जारी किया गया।

2 दिसंबर 2022 की रिपोर्टिंग के बाद युक्तिकरण के एक भाग के रूप में पूर्ववर्ती बीएसआर-7 विवरणी को बंद कर दिया गया है और बीएसआर-7 आधारित डेटा तालिकाएं अब बीएसआर-1 (ऋण) और बीएसआर-2 (जमाराशि) विवरणी से उत्पन्न की जा रही हैं।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष