बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ

प्रेस प्रकाशनी

(352 kb )
बैंक ऋण का क्षेत्र-वार अभिनियोजन – जून 2023

31 जुलाई 2023

बैंक ऋण का क्षेत्र-वार अभिनियोजन – जून 2023

जून 20231 माह के लिए 40 चुनिंदा अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों से जुटाए गए बैंक ऋण के क्षेत्र-वार अभिनियोजन संबंधी आंकड़े, जो सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों द्वारा अभिनियोजित कुल खाद्येतर ऋण का लगभग 93 प्रतिशत होता है, विवरण I और II में दिए गए हैं।

वर्ष-दर-वर्ष (व-द-व) आधार पर, खाद्येतर बैंक ऋण2 में जून 2023 में 16.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि एक वर्ष पहले यह 15.0 प्रतिशत थी।

बैंक ऋण के क्षेत्र-वार अभिनियोजन की मुख्य बातें नीचे दी गई हैं :

  • कृषि और संबद्ध कार्यकलापों हेतु प्रदत्त ऋण जून 2023 में बढ़कर 19.7 प्रतिशत (व-द-व) हुआ, जबकि एक वर्ष पहले यह 12.9 प्रतिशत था।

  • जून 2023 में उद्योग क्षेत्र को प्रदत्त ऋण में 8.1 प्रतिशत (व-द-व) की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि यह जून 2022 में 9.5 प्रतिशत थी। आकार के अनुसार, बड़े उद्योग को प्रदत्त ऋण में 6.4 प्रतिशत (एक वर्ष पहले 3.2 प्रतिशत) की वृद्धि हुई। मध्यम उद्योगों को प्रदत्त ऋण में 13.2 प्रतिशत (पिछले वर्ष 47.8 प्रतिशत) की वृद्धि हुई तथा सूक्ष्म और लघु उद्योगों को प्रदत्त ऋण में 13.0 प्रतिशत (एक वर्ष पहले 29.2 प्रतिशत) की वृद्धि हुई।

  • प्रमुख उद्योगों में, ‘मूल धातु और धातु उत्पाद’, एवं ‘कपड़ा’ हेतु प्रदत्त ऋण में वृद्धि (व-द-व) जून 2023 में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में बढ़ी। ‘रसायन और रासायनिक उत्पाद’, ‘खाद्य प्रसंस्करण’ और ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर’ की ऋण वृद्धि में गिरावट आई।

  • सेवा क्षेत्र को प्रदत्त ऋण में वृद्धि जून 2023 में बढ़कर 26.7 प्रतिशत (व-द-व) हो गई, जो एक वर्ष पहले 12.8 प्रतिशत थी, जो मुख्य रूप से ‘गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी)’ और ‘व्यापार’ को प्रदत्त ऋण में सुधार के कारण थी।

  • वैयक्तिक ऋण में एक वर्ष पहले के 18.1 प्रतिशत की तुलना में जून 2023 में 20.9 प्रतिशत (व-द-व) की वृद्धि दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण ‘आवास’ और ‘वाहन’ ऋण था।

अजीत प्रसाद  
निदेशक (संचार)

प्रेस प्रकाशनी: 2023-2024/676


1 आंकड़े माह के अंतिम रिपोर्टिंग शुक्रवार से संबंधित हैं।

2 खाद्येतर ऋण के आंकड़े माह के अंतिम रिपोर्टिंग शुक्रवार हेतु धारा – 42 विवरणी पर आधारित हैं, जिसमें सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक (एससीबी) शामिल हैं।


2026
2025
2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष