Click here to Visit the RBI’s new website

प्रेस प्रकाशनी

(257 kb )
मौद्रिक नीति समिति की बैठक – पुनर्निर्धारित

06 फरवरी 2022

मौद्रिक नीति समिति की बैठक – पुनर्निर्धारित

जैसा कि दिनांक 31 मार्च 2021 रिज़र्व बैंक की प्रेस प्रकाशनी 2020-2021/1323 में घोषित किया गया था, वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अंतिम बैठक 7-9 फरवरी 2022 के दौरान निर्धारित की गई थी।

भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर के सम्मान में परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत महाराष्ट्र सरकार द्वारा 7 फरवरी 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के साथ, एमपीसी की बैठक फरवरी 8-10, 2022 के लिए पुनर्निर्धारित की गई है। यह घोषणा भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 45ज़ेडआई(4) के अंतर्गत की गई है।

(योगेश दयाल) 
मुख्य महाप्रबंधक

प्रेस प्रकाशनी: 2021-2022/1673


2024
2023
2022
2021
2020
2019
2018
2017
2016
2015
2014
2013
2012
पुरालेख
Server 214
शीर्ष